Monday, August, 11,2025

सीएम और मंत्रियों के दफ्तरों में तैनात हैं संघ के लोग

जयपुर: प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने रविवार को चौमूं में आयोजित संविधान बचाओ रैली में भाजपा सरकार पर तीखे आरोप लगाए। डोटासरा ने दावा किया कि मुख्यमंत्री और मंत्रियों के कार्यालयों में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के लोग तैनात हैं और सरकार उनके इशारे पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि आरएसएस के निर्देशों पर ही सारे फैसले लिए जा रहे हैं, जिसके चलते चुने हुए जनप्रतिनिधियों के काम भी नहीं हो रहे, चाहे वे किसी भी दल के हों। डोटासरा ने भाजपा के गुजरात मॉडल की आलोचना करते हुए कहा कि कमजोर व्यक्ति को मुख्यमंत्री और कमजोर विधायकों को मंत्री बनाकर अधिकारियों के जरिए
भ्रष्टाचार किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि बजरी और लैंड माफिया हावी हैं और आरएसएस भवन से पर्चियां आकर बड़े सेटलमेंट हो रहे हैं।

सेवादल के कार्यकर्ताओं को दिया प्रशिक्षण

प्रदेश कांग्रेस सेवादल की ओर से बाड़ा पदमपुरा में सेवादल के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया, जिसका रविवार को समापन हुआ। सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष हेमसिंह शेखावत ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर में प्रशिक्षकों ने संगठन से संबंधित शिविरों के संचालन, संगठन की गतिविधियों, राष्ट्र निर्माण में आजादी से पहले और आजादी के बाद कांग्रेस के योगदान की जानकारी दी। साथ ही देश के वर्तमान आर्थिक, सामाजिक व राजनीतिक हालातों पर चर्चा की गई। अब यहां प्रशिक्षण लेने के बाद प्रशिक्षक राजस्थान के हर जिले में जाकर सहायक प्रशिक्षण कैम्प लगाएंगे।

कांग्रेस का 'संविधान बचाओ अभियान' महज एक ढकोसला

चौमूं से पूर्व विधायक रामलाल शर्मा ने संविधान बचाओ रैली को लेकर कहा कि कांग्रेस का संविधान बचाओ अभियान सिर्फ एक ढकोसला है, संविधान को सबसे बड़ा खतरा उसी कांग्रेस पार्टी से रहा है, जो आज 'संविधान बचाओ' के नारे लगा रही है। कांग्रेस पार्टी ने 1975 में देश में आपातकाल लगाकर लोकतंत्र की हत्या की है और इस दौरान न सिर्फ लोकतांत्रिक अधिकार छीने गए बल्कि सविधान की मूल आत्मा को भी कुचला गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संविधान का सम्मान करते हुए देश में एक भी राज्य सरकार को अनुच्छेद 356 के तहत बर्खास्त नहीं किया, यह लोकतंत्र और संविधान के प्रति भाजपा की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery