Saturday, April, 19,2025

कान्हा ने राधा संग खेली फूलों की होली गोविंद के दरबार में वृंदावन-बरसाने का धमाल

जयपुर: गोविंद देवजी के सत्संग भवन में आयोजित दो दिवसीय पुष्प फाग के प्रथम दिन सोमवार को वृंदावन, मथुरा और बरसाने की होली जीवंत हो उठी। जयपुर, कोलकाता और शेखावाटी के चालीस से अधिक कलाकारों ने चार घंटे तक कोलकाता से आए बाल व्यास श्रीकांत शर्मा के राधा-कृष्ण की लीला से जुड़े पदों पर नृत्य कर वृंदावन का सा दृश्य बना दिया। नृत्य में ढप और चंग की थाप पर मयूर, चकरी, टोकरी आदि से राधा-कृष्ण पर फूलों की वर्षा की गई। इस जुगलबंदी से ऐसी धमाल मची कि सत्संग भवन में हजारों श्रद्धालु नृत्य करने लगे। विदेशियों ने भी पुष्प फाग का आनंद उठाया। गोविंद देवजी मंदिर के सत्संग भवन को इस अवसर पर फूलों और सतरंगी चुनरियों से सजाया गया था। महंत अंजन कुमार गोस्वामी और सेवाधिकारी मानस गोस्वामी ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभकिया। कोलकाता से आए शेखावाटी मूल के प्रख्यात बाल व्यास श्रीकांत शर्मा का तिलक कर, साफा व दुपट्टा ओढ़ाकर अभिनंदन किया गया। श्रीकांत शर्मा ने फाल्गुनी माहौल में 'होली खेले गोविंद के दासा, गोविंद दूर नहीं तेरे पासा' भजन सुनाया।

राधा-कृष्ण के तीन-तीन स्वरूपों ने खेली होली:

बंगाली कृष्ण स्वरूप में कोलकाता के भास्कर और उनके ग्यारह कलाकारों ने चैतन्य महाप्रभु की भक्ति को दशनि के लिए नृत्य किया। राधा-कृष्ण के तीन-तीन स्वरूपों ने आपस में होली खेली। जयपुर की रेखा सैनी ने कान्हा थाने सारी दुनिया बतावे चोर भजन पर घूमर नृत्य से सबका मन मोह लिया। राधा स्वरूप में नेहा, वृष्टि जैन और बीना सोनी के भावपूर्ण नृत्य पर सत्संग भवन की छत से भक्तों ने पुष्पवर्षा की।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery