Friday, April, 18,2025

51वां होलिकोत्सव शुरू गोविंद देवजी संग खेली ब्रज की होली

जयपुर: जब फाल्गुन की बयार बहती है, तो मथुरा, वृंदावन और बरसाना की गलियों में कृष्ण की होली की मस्ती बिखर जाती है। गोविंद देवजी मंदिर में शुक्रवार से शुरू हुए 51वें होलिकोत्सव ने ब्रज की उसी परंपरा को जीवंत कर दिया। सत्संग भवन अबीर-गुलाल की खुशबू, भक्तों की उमंग और कृष्ण प्रेम के रंगों में डूब गया। भगवान गोविंद देवजी की छवि के समक्ष कलाकारों की टोलियों ने होली के भजनों पर नृत्य किया। मानो स्वयं श्रीकृष्ण अपने सखाओं व राधारानी के संग ब्रज की गलियों में होली खेल रहे हों। शुरुआत में गोविंद देवजी के चित्र पर गुलाल अर्पित किया गया। 

भजनों व नृत्य की सजीव प्रस्तुति

गायक कुंजबिहारी जाजू ने होरी खेलन जाजून के मिस आजा रे गाकर बरसाने की लट्ठमार होली और नंदगांव के रंगोत्सव की झलक प्रस्तुत की। वरिष्ठ गायक पं. जगदीश शर्मा ने पाछा से मटकी फोड़ी भजन सुनाया। कथक नृत्यांगना स्वाति गर्ग और उनके साथी कलाकारों ने ना मारो पिचकारी पर अपनी नृत्य कला का प्रदर्शन किया। नृत्यगुरु राजेंद्र राव व डॉ. कविता सक्सेना के निर्देशन में कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। पंडित रमेश बिवाल, देव्यांशी और काव्यांशी ने आज बिरज में होली रे रसिया प्रस्तुत किया। इस पर दो दर्जन कलाकारों ने सुंदर नृत्य किया।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery