Wednesday, November, 26,2025

2047 तक विकसित भारत निर्माण में युवाओं की भूमिका अहम: बागडे

जयपुर / उदयपुर: राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने उदयपुर जिले के भटेवर में सर पदमपत सिंघानिया विश्वविद्यालय के 12वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। भटेवर स्थित विश्वविद्यालय में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि दीक्षांत शिक्षा का अंत नहीं, बल्कि अर्जित ज्ञान के व्यावहारिक उपयोग की शुरुआत है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि राष्ट्र निर्माण में ज्ञान का उपयोग करें, लोककल्याण को प्राथमिकता दें और ज्ञान का अहंकार न पालें। राज्यपाल ने समय प्रबंधन पर जोर देते हुए कहा कि जीवन के पहले 25 वर्ष अध्ययन के लिए हैं, इसका सदुपयोग करें। उन्होंने भारतीय संसद के प्रथम अध्यक्ष जी.वी. मावलंकर का प्रसंग सुनाते हुए अन्न बर्बादी रोकने की सलाह दी। वर्ष 2047 तक विकसित भारत बनाने में युवाओं की भूमिका रेखांकित की और भारतीय ज्ञानकोष पर शोध की प्रेरणा दी। मेवाड़ के शौर्य से प्रेरित होकर राष्ट्रसेवा का संकल्प लेने को कहा।
समारोह में 321 विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की गईं। विशिष्ट अतिथि सेड्रिक डीसूजा, मनोज सिंघल और अर्चना पूरन सिंह को मानद डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया गया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery