Saturday, April, 19,2025

ध्यान और अध्यात्म की परंपरा नवकार मंत्रः बागडे

जयपुर: राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने नवकार मंत्र को ध्यान और अध्यात्म से जुड़ी भारत की महान परंपरा बताते हुए इसे विश्व कल्याण और बाधाओं के निवारण का आदि मंत्र बताया है। राज्यपाल बुधवार को जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन (जीतो) द्वारा आयोजित विश्व नवकार मंत्र दिवस समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि नवकार मंत्र केवल एक स्तुति नहीं, बल्कि यह एक सार्वभौमिक प्रार्थना है जो सर्व कल्याण की भावना को पुष्ट करता है। उन्होंने कहा कि यह मंत्र भारतीय संस्कृति में निहित ध्यान की उस परंपरा का प्रतिनिधित्व करता है, जो विश्व शांति और सकारात्मक ऊर्जा के प्रसार में सहायक है। समारोह में राज्यपाल ने कहा कि भारतीय दर्शन मंत्रों की साधना से जुड़ा है। मंत्रों का उच्चारण पवित्रता और आंतरिक शांति का माध्यम होता है, जिससे नकारात्मक भावों से मुक्ति मिलती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। राज्यपाल ने जैन परंपरा और तीर्थंकरों की शिक्षाओं की भी सराहना की।

बच्चों की बौद्धिक क्षमता का हो विकास

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने कहा है कि कहीं कोई विद्यालय खुलता है तो ज्ञान की एक खिड़की समाज को मिलती है। उन्होंने विद्यालयों को बच्चों की बौद्धिक क्षमता का विकास करने का स्थान बनाए जाने पर जोर देते हुए कहा कि शिक्षा जीवन को गढ़ती है। वही समाज आगे बढ़ता है जो शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी होता है। राज्यपाल मानसरोवर में स्कूल शिक्षा परिवार द्वारा आयोजित एक निजी स्कूल के उद्घाटन समारोह में संबोधित कर रहे थे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery