Friday, September, 26,2025

पीएम ने आपदाओं पर की बात, राहत कार्यों को सराहा

जयपुर: राजस्थान विधानसभा परिसर स्थित कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में रविवार को राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम सुना। वहीं, भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रधानमंत्री के 'मन की बात' कार्यक्रम की 125वीं कड़ी का सीधा प्रसारण प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ की अध्यक्षता में सुना गया। राठौड़ ने बताया कि प्रधानमंत्री ने हाल ही में देश में आई प्राकृतिक आपदाओं- विशेषकर बाढ़ और भूस्खलन की घटनाओं पर संवेदना जताई और राहत कार्यों में जुटे सभी संस्थानों व नागरिकों की सराहना की। उन्होंने कहा कि तकनीक और मानवता के समन्वय से राहत कार्यों में गति आई। भाजपा कार्यालय में प्रदेश उपाध्यक्ष नाहर सिंह जोधा, महामंत्री दामोदर अग्रवाल, सांसद मंजू शर्मा, पूर्व महिला आयोग अध्यक्ष सुमन शर्मा सहित कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता व आमजन उपस्थित रहे।

गणेशोत्सव मात्र पर्व नहीं, सामाजिक एकता का प्रतीक भी

राज्यपाल बागडे ने विधानसभा परिसर स्थित कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में आयोजित सिविल लाइंस गणेशोत्सव में भाग लिया। इस दौरान राज्यपाल ने त्रिनेत्र गणेश मंदिर रणथंभौर के महंत बृजकिशोर दाधीच, निकुंज दाधीच और गणेश मंदिरों के पुजारियों सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों व प्रतिभाओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि गणेशोत्सव केवल एक धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि सामाजिक एकजुटता, परस्पर सद्भाव और भारतीय संस्कृति का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक ने इसे राष्ट्रीय एकता और आजादी के आंदोलन से जोड़ने के उद्देश्य से प्रारंभकिया था। उन्होंने गणपति बप्पा को विघ्नहर्ता बताते हुए सभी के जीवन में सुख-समृद्धि की कामना की। विधायक गोपाल शर्मा ने कहा कि गणेशोत्सव हमारी सांस्कृतिक एकता, सामाजिक समरसता और परंपराओं का उत्सव है। जगद्गुरु दिवाकर द्वाराचार्य संत शिरोमणि अवधेशदास महाराज ने कहा कि प्रेम और भक्ति ही भारतीयता का सार है। उन्होंने गणेशोत्सव को एकता, शांति और भक्ति का पर्व बताया। कार्यक्रम में सिद्धि विनायक मंदिर मुंबई के प्रसाद का वितरण हुआ।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery