Tuesday, November, 25,2025

पूर्व सैनिकों के लिए वृद्धाश्रम और नामकरण नीति को मिली मंजूरी

जयपुर: राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने शुक्रवार को राजभवन में राज्य सैनिक बोर्ड की अठारहवीं बैठक ली। बैठक में बागडे ने पूर्व सैनिकों, वीरांगनाओं एवं उनके आश्रितों के कल्याण से संबंधित लंबित निर्णयों पर सकारात्मक सोच रखते हुए त्वरित कार्य किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने जयपुर में पूर्व सैनिकों के लिए वृद्धाश्रम, जोधपुर में एकीकृत सैनिक परिसर तथा बलिदानी योद्धाओं के नाम पर विद्यालय और सार्वजनिक स्थलों के नामकरण की नीति को सैद्धांतिक मंजूरी प्रदान की। राज्यपाल ने कहा कि सैनिक देश की रक्षा के लिए अपना सब कुछ न्योछावर करते हैं, इसलिए समाज को उनके प्रति सदैव कृतज्ञ रहना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों की समस्याओं का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जाए। बैठक में सैनिक वेलफेयर पोर्टल और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, सूचना पुस्तिका का विमोचन किया। इसके साथ ही, उन्होंने अमलगमेटेड फंड की बैठक में 406.46 लाख रुपए की आय-व्यय का अनुमोदन किया।

एक समान नीति बनाने का निर्णय

बैठक में बलिदानी योद्धाओं के नाम पर विद्यालयों और सार्वजनिक संस्थानों के नामकरण के लिए एक समान नीति बनाने और उसकी समय सीमा तय करने पर भी सहमति बनी। वहीं, शौर्य पदक प्राप्त सैनिकों की सम्मान राशि बढ़ाने और अन्य राज्यों की तर्ज पर व्यावहारिक नीति तैयार करने पर भी निर्णय लिया गया। राज्यपाल ने वीरांगना छात्रावासों और पुनर्वास केंद्रों से अनाधिकृत निवासियों को हटाने व भवनों का नियमित उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने बताया कि राज्य सरकार की ओर से पूर्व सैनिकों के हित में लगातार कदम उठाए जा रहे हैं। हाल ही में 250 पूर्व सैनिकों को शिक्षण क्षेत्र में नियुक्ति दी गई है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery