Monday, April, 07,2025

इगू का 38वां दीक्षांत समारोह बौद्धिक क्षमता को किताबी ज्ञान तक सीमित न रखें : राज्यपाल बागडे

जयपुर: राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने कहा कि शिक्षा सिर्फ ज्ञानार्जन का साधन नहीं, बल्कि न्याय, समानता और वैश्विक समरसता को स्थापित करने का सशक्त माध्यम है। शिक्षा का प्रकाश अज्ञान के अंधकार को दूर करता है और समाज में सक्रिय नागरिकों का निर्माण करता है। वे बुधवार को इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) की ओर से बीएस मेहता सभागार में आयोजित 38वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे शिक्षा को सिर्फ किताबी ज्ञान तक सीमित न रखें बल्कि बाहरी दुनिया से भी सीखें और भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में योगदान दें। राज्यपाल ने इग्नू के शिक्षा के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में दिए जा रहे योगदान की सराहना की। इग्नू क्षेत्रीय केंद्र जयपुर की निदेशक डॉ. ममता भाटिया ने बताया कि इग्नू का उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को घर घर पहुंचाना है ताकि वे विद्यार्थी भी उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकें जो किसी कारणवश औपचारिक शिक्षा से वंचित रह गए। समारोह में 313770 विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की गईं।

कृषि प्रसंस्करण और जल संरक्षण पर दिया जोर

राज्यपाल ने कहा कि कृषि उत्पादों के प्रभावी वितरण के लिए उनके प्रसंस्करण पर कार्य किया जाए। साथ ही, उन्होंने वर्षा जल संरक्षण को आवश्यक बताते हुए कहा कि जल बचाना ही उसका निर्माण है। वे बुधवार को श्री कर्ण नरेन्द्र कृषि विश्वविद्यालय के सातवें दीक्षांत समारोह में संबोधित कर रहे थे। राज्यपाल ने प्राकृतिक खेती अपनाने पर जोर देते हुए कहा कि रासायनिक उर्वरकों के प्रयोग से कैंसर जैसे रोग बढ़ रहे हैं और भूमि की उर्वरा शक्ति नष्ट हो रही है। उन्होंने कम पानी में अधिक उपज देने वाली फसलों और जलवायु अनुकूल कृषि तकनीकों पर शोध को प्रोत्साहित करने की बात कही। उन्होंने दीक्षांत समारोह में 11 स्वर्ण पदकों में 10 छात्राओं के होने पर खुशी जताते हुए महिला शिक्षा को बढ़ावा देने की आवश्यकता बताई।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery