Sunday, June, 14,2026

इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ते ही सोना ₹8,500 और चांदी ₹18,000 उछली

जयपुर: केंद्र सरकार की ओर से सोना और चांदी पर आयात शुल्क 6 प्रतिशत से बढ़ाकर 15 प्रतिशत किए जाने के बाद घरेलू सर्राफा बाजार में भारी उछाल देखने को मिला। बुधवार को जयपुर सर्राफा बाजार में सोना 8,500 महंगा होकर 1.64 लाख प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच गया, जबकि चांदी में 18,000 प्रति किलो की रिकॉर्ड तेजी दर्ज की गई। एक किलो चांदी का भाव 2.93 लाख तक पहुंच गया है। सरकार का कहना है कि यह फैसला विदेशी मुद्रा बचाने और बढ़ते आयात को नियंत्रित करने के लिए लिया गया है। वहीं प्लैटिनम पर आयात शुल्क बढ़ाकर 15.4 प्रतिशत कर दिया गया है। 

क्यों लिया गया यह फैसला ?

  • विदेशी मुद्रा बचाने की बड़ी कोशिश।
  • भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा सोना उपभोक्ता देश है।
  • भारी आयात के कारण डॉलर का खर्च लगातार बढ़ रहा था।
  • सरकार चालू खाता घाटा (CAD) कम करना चाहती है।

पीएम ने की थी अपीलः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीन दिन पहले लोगों से सोना नहीं खरीदने और विदेश यात्रा टालने की अपील की थी। उन्होंने विदेशी मुद्रा बचाने पर जोर दिया था। सरकार ने सोने पर 10 प्रतिशत बेसिक कस्टम ड्यूटी और 5 प्रतिशत एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर एंड डेवलपमेंट सेस (AIDC) लगाया है। इस तरह कुल प्रभावी टैक्स 15 प्रतिशत हो गया है। इससे पहले 2024 के बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इंपोर्ट ड्यूटी 15 प्रतिशत से घटाकर 6 प्रतिशत की थी। विशेषज्ञों के अनुसार, वैश्विक अनिश्चितता के बीच सोने की मांग बनी रह सकती है। आने वाले दिनों में कीमतों में और उतार-चढ़ाव संभव है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery