Tuesday, November, 25,2025

6100 महिलाओं ने एक साथ किया घूमर, रचा इतिहास

जयपुर: राजस्थान के घूमर को विश्व पटल पर पहचान दिलाने के लिए 'घूमर फेस्टिवल-2025' का भव्य आयोजन किया गया। उपमुख्यमंत्री एवं पर्यटन कला मंत्री दीया कुमारी की पहल पर राज्य के सातों संभागों में एक साथ कार्यक्रम आयोजित किए गए। राज्य स्तरीय कार्यक्रम जयपुर के विद्याधर नगर स्टेडियम के फुटबॉल ग्राउंड में हुआ। दीया कुमारी ने नगाड़ा बजाकर घूमर महोत्सव की शुरुआत की। महोत्सव में प्रदेशभर से करीब 6,100 महिलाओं ने भाग लिया। महिलाओं की सामूहिक प्रस्तुति 'एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स' में दर्ज हुई। उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी को इस उपलब्धि का प्रमाण पत्र भी प्रदान किया गया।

7 संभागों में फेस्टिवल आयोजित

पर्यटन आयुक्त रुक्मणि रियार ने बताया कि जयपुर, जोधपुर, अजमेर, उदयपुर, बीकानेर, कोटा और भरतपुर में एक ही समय पर फेस्टिवल आयोजित किया गया। जयपुर और जोधपुर को उच्च श्रेणी के पुरस्कारों के लिए चुना गया। यहां बेस्ट ग्रुप डांस, बेस्ट कॉस्ट्यूम, बेस्ट ज्वेलरी, बेस्ट सिंक्रोनाइजिंग और बेस्ट कोरियोग्राफी के लिए कुल 2 लाख 34 हजार रुपए के पुरस्कार दिए गए। बाकी संभागों में कुल 1 लाख 4 हजार रुपए के पुरस्कार बांटे गए।

लोक-संस्कृति को मिलेगी नई ऊर्जा

उपमुख्यमंत्री एवं पर्यटन व कला मंत्री दीया कुमारी ने कहा कि घूमर राजस्थान की पहचान है और इस तरह के आयोजन से लोक-संस्कृति को नई ऊर्जा मिलेगी। उन्होंने बताया कि सरकार सांस्कृतिक कार्यक्रमों में जनभागीदारी बढ़ाने और पर्यटन संभावनाओं को मजबूत करने पर जोर दे रही है।

2.34 लाख रुपए पुरस्कार बेस्ट ग्रुप डांस, बेस्ट कॉस्ट्यूम, बेस्ट ज्वेलरी, बेस्ट सिंक्रोनाइजिंग और बेस्ट कोरियोग्राफी के लिए दिए गए।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery