Thursday, June, 26,2025

तीसरे पक्ष की भूमिका पर चुप क्यों है केंद्र सरकार ?: गहलोत

जयपुर: राजस्थान की राजनीति में पूर्व सीएम अशोक गहलोत और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के बयानों से साफ है कि राज्य में राष्ट्रीय सुरक्षा और आतंकवाद जैसे संवेदनशील मुद्दों पर सियासत गर्म है। एक ओर जहां कांग्रेस केंद्र की नीतियों और चुप्पी पर सवाल उठा रही है। वहीं, भाजपा विपक्ष को राष्ट्रीय हितों के खिलाफ बयानबाजी का जिम्मेदार ठहरा रही है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत मैं केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। गहलोत ने तीसरे पक्ष की भूमिका को लेकर केंद्र सरकार पर सवाल उठाए और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयानों पर स्पष्टीकरण की मांग की। दूसरी ओर, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने पाली प्रवास के दौरान विपक्ष पर पलटवार करते हुए भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जिक्र किया और राष्ट्रीय एकजुटता की अपील की।

ट्रंप की बात पर खड़े हुए सवाल

गहलोत ने कहा कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद पूरा देश एकजुट था। विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सरकार को समर्थन देकर राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया था। भारतीय सेना ने पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को नष्ट कर दुनिया को दिखाया कि भारत की लडाई केवल आतंकवाद से है, लेकिन इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की सीजफायर और कश्मीर मुद्दे पर मध्यस्थता की बात ने सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि ट्रंप कोई छोटे-मोटे व्यक्ति नहीं हैं, दुनिया के सबसे शक्तिशाली देश के राष्ट्रपति हैं। उनकी बात के मायने हैं, लेकिन केंद्र सरकार इस पर चुप है। आजादी के बाद से अब तक भारत-पाकिस्तान के बीच कभी तीसरे पक्ष की मध्यस्थता नहीं रही।

स्पीकर विधायक को बचाने की कोशिश कर रहें

गहलोत ने भाजपा विधायक कंवरलाल मीणा के खिलाफ कार्रवाई में देरी को लेकर विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की भूमिका पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि स्पीकर विधायक को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। साथ ही, उन्होंने सरकार पर दबाव में काम करने का आरोप लगाया और कहा कि फैसले दिल्ली या जयपुर के संघ कार्यालय से हो रहे हैं। गहलोत ने श्रीगंगानगर में पानी की किल्लत का मुद्दा भी उठाया।

थरूर और तिरंगा यात्रा पर सवाल

गहलोत ने कांग्रेस सांसद शशि थरूर को भाजपा के डेलिगेशन में शामिल करने पर भी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने चार नाम सुझाए थे तो केवल उन्हीं को शामिल करना चाहिए था। तिरंगा यात्रा को लेकर उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा इसे डैमेज कंट्रोल के लिए निकाल रही है, जबकि कांग्रेस ने सेना के सम्मान में ऐसी यात्रा बिना राजनीति के आयोजित की थी। वहीं, गहलोत ने कहा कि शशि थरूर की ड्यूटी थी कि वे पार्टी को बताते। थरूर को पहले पार्टी हाईकमान से बात करनी चाहिए।

विपक्ष को सरकार का समर्थन करना चाहिए, न कि सवाल उठाने चाहिए: मदन राठौड़

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने विपक्ष पर दोष ढूंढने का आरोप लगाया और कहा कि भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए आतंकियों और उनके प्रशिक्षण केंद्रों को नष्ट कर दुनिया को कड़ा संदेश दिया है। राठौड़ ने कहा कि ऐसे समय में विपक्ष को सरकार का समर्थन करना चाहिए, न कि सवाल उठाने चाहिए। तिरंगा यात्रा को उन्होंने राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करने वाला कदम बताया और कहा कि यह किसी पार्टी की नहीं, बल्कि पूरे देश की यात्रा है, जिसमें आमजन उत्साह से हिस्सा ले रहा है। राठौड़ ने तिरंगा यात्रा पर कहा कि ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद देश में राष्ट्रभक्ति की भावना को और अधिक मजबूत करने के लिए तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। तिरंगा यात्रा गांव-चौपाल, मंडल, जिला, संभाग और प्रदेश के साथ देशभर में निकाली जा रही है। तिरंगा यात्रा किसी पार्टी विशेष की न होकर संपूर्ण देशवासियों की, आमजन की यात्रा है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery