Tuesday, November, 25,2025

भाजपा ने निकाय व पंचायतों के परिसीमन में मनमानी की

जयपुर:  पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि भाजपा ने प्रदेश में नगरीय निकाय और पंचायती राज संस्थाओं के परिसीमन में मनमानी की है। भाजपा का एक ही लक्ष्य चुनाव जीतना है। जोधपुर में तीन दिवसीय दौरे के बाद रवाना होने से पहले रविवार को सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत करते हुए अशोक गहलोत ने कहा कि भाजपा ने अल्पसंख्यकों की सीटें घटाने के लिए काम किया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने चुनाव जीतने के लिए हर संभव हथकंडा अपनाया। उन्होंने कहा वक्त आने पर इनको तगड़ा सबक मिलेगा। गहलोत के आरोपों पर पलटवार करते हुए कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा कि गहलोत को अपनी सरकार के समय किए गए परिसीमन को याद करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि तब नियमों की पूरी पालना नहीं हुई और केवल 300 की जनसंख्या पर पंचायत बना दी गई। पटेल ने कहा कि वर्तमान सरकार ने नियम बनाकर पारदर्शिता के साथ जनहित में कार्य किया। गहलोत ने जोधपुर में कार्यकर्ताओं को संगठित रहने का संदेश भी दिया। उन्होंने कहा जब मैं जिलाध्यक्ष बना था, तब भी कुछ नेता नाराज थे। सबको साथ लेकर चलने से कांग्रेस मजबूत हुई। नाराज लोगों का दिल जीतकर उन्हें साथ जोड़ना ही संगठन को आगे बढ़ाने का तरीका है। जोधपुर में कांग्रेस हमेशा मजबूत रही है। अब जरूरत है और ज्यादा एकजुट होकर पार्टी को सशक्त करने की।

स्वायत्त शासन और निकाय चुनाव की तैयारीः खर्रा

यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने बताया कि स्वायत्त शासन विभाग में सितंबर माह में ही निकाय चुनाव की तैयारी कर ली गई थी। उन्होंने कहा कि एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) के बाद ही निकाय चुनाव कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि ओबीसी कमेटी और एक स्टेट एक इलेक्शन का हवाला दिया।

धर्मांतरण कानून पर अनर्गल आरोप लगा रहे कांग्रेसीः जोगाराम

राजस्थान के विधि मंत्री जोगाराम पटेल ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कांग्रेस नेताओं पर जुबानी हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस नेता पुरानी मानसिकता के चलते धर्मांतरण विरोधी कानून के खिलाफ अनर्गल आरोप लगा रहे हैं और आमजन को भड़काने की कोशिश कर रहे हैं। पटेल ने इसे घोर निंदनीय बताते हुए कहा कि विधानसभा से पारित कानून के खिलाफ जान बूझकर गलत भाषा का प्रयोग और एक विशेष धर्म के प्रति राजनीतिक स्वार्थ दिखाना लोकतंत्र की प्रक्रिया का अपमान है। उन्होंने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा पर भी निशाना साथा और कहा कि डोटासरा के विधानसभा क्षेत्र लक्ष्मणगढ़ में अनुसूचित जाति की एक बालिका को बहला-फुसलाकर धर्मांतरण कराया जा रहा है और वे उसकी हिमायत कर रहे हैं। विधि मंत्री ने गर्व जताते हुए कहा कि राजस्थान देश का पहला राज्य है, जिसने धर्मांतरण के खिलाफ सबसे सख्त कानून बनाया है। इसमें कड़ी सजा, भारी जुर्माना, संगठित अपराध और दोबारा अपराध करने पर और कठोर प्रावधान शामिल हैं।

एसआईआर प्रक्रिया के कारण भाग रहे नकली वोटर: डॉ. किरोड़ी

कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि एसआईआर प्रक्रिया के कारण बंगाल से नकली वोटर भाग रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश की जनता के अनुसार चुनाव आयोग काम कर रहा है और विपक्ष इस मुद्दे को राजनीतिक तूल दे रहा है। मंत्री ने स्पष्ट किया कि फर्जी मतदाता सूची की शुद्धिकरण की प्रक्रिया जारी है और सभी घुसपैठिए हटाए जा रहे हैं। मीणा भीलवाड़ा जिले के दौरे के दौरान मीडिया से बातचीत कर रहे थे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery