Wednesday, November, 26,2025

देश के इतिहास को तोड़-मरोड़कर दिया जा रहा सांप्रदायिक रंग

जयपुर: पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने केंद्र सरकार, बीजेपी और आरएसएस पर देश के इतिहास को तोड़-मरोड़कर सांप्रदायिक रंग देने का गंभीर आरोप लगाया है। ज्ञान विहार यूनिवर्सिटी में शुक्रवार को आयोजित जवाहर बाल मंच के तीन दिवसीय राष्ट्रीय शिविर 'तितली' के उद्घाटन के मौके पर कांग्रेस नेताओं ने केंद्र की नीतियों पर तीखा प्रहार किया। कार्यक्रम में कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा सहित अन्य कांग्रेस नेता मौजूद रहे। गहलोत ने कहा कि बीजेपी और आरएसएस देश का इतिहास बदलकर सांप्रदायिकता से भरपूर नया इतिहास रचने की कोशिश कर रहे हैं। ये लोग जवाहरलाल नेहरू जैसे स्वतंत्रता सेनानियों के बारे में भी गंदी और घटिया बातें लिखते हैं। गहलोत ने कहा कि संविधान और लोकतंत्र खतरे में हैं। केंद्र सरकार पूंजीपतियों की पक्षधर बन गई है। आईटी क्रांति का सबसे ज्यादा फायदा ये लोग उठा रहे हैं। युवाओं को सही इतिहास बताना होगा और नॉलेज बढ़ाने की जरूरत है। इस दौरान गहलोत ने उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को लेकर मीडिया द्वारा किए गए सवाल पर कहा कि हम तलाश रहे थे, आखिरकार वो दिखाई दिए, राजस्थान के हैं, जब आएंगे तब बात करेंगे।

बच्चों पर RSS विचारधारा थोपने की साजिश

कार्यक्रम में डोटासरा ने केंद्र सरकार पर एनजीओ के जरिए फंडिंग करके बच्चों का ब्रेनवॉश करने और आरएसएस बीजेपी की विचारधारा थोपने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्री रहते एक एनजीओ के लोग एमओयू के लिए आए, जो 10वीं से 12वीं के छात्रों को 'फ्री एजुकेशन' देने की बात कर रहे थे, लेकिन ये वोटर बनने वाले युवाओं का ब्रेनवॉश करना चाहते थे। मैने मना कर दिया। उन्होंने कांग्रेस शासन में स्कूली पाठ्यक्रम को अपडेट करने का जिक्र किया, जिसमें आजादी से पहले और बाद की घटनाओं का विवरण शामिल किया गया था।

हस्ताक्षर अभियान पर बैठक आज

डोटासरा ने बताया कि 'वोट चोर, गद्दी छोड़' हस्ताक्षर अभियान के लिए 40 जिलों में प्रभारियों की नियुक्ति की गई है। अभियान को लेकर शनिवार को सुबह 11 बजे जिला प्रभारियों, जिला अध्यक्षों और अभियान प्रभारियों की बैठक होगी। दोपहर 3 बजे विधानसभा प्रभारियों के साथ ब्लॉक, मंडल, नगर और बूथ स्तर पर अभियान की योजना बनेगी। पहले चरण में सभी पदाधिकारियों के हस्ताक्षर, फिर घर-घर जाकर जनता से हस्ताक्षर कराए जाएंगे।

रंधावा ने लगाई फटकार

पीसीसी वार रूम में आयोजित बैठक में प्रदेश प्रभारी रंधावा, डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने 34 क्षेत्रों के नेताओं को बुलाया, जहां अभी तक नियुक्ति नहीं हुई। रथावा नै उदासीनता बरतने वालों को फटकार लगाई और स्पष्टीकरण मांगा। डोटासरा ने कहा कि 166 क्षेत्रों में नियुक्ति हो चुकी है, शेष 7 दिनों में पूर्ण होगी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery