Wednesday, April, 09,2025

चिरंजीवी योजना से अस्पतालों की स्थिति हुई सुदृढ़

जयपुर: प्रदेश में चिकित्सा व्यवस्थाओं के सुदृढ़ीकरण और सुविधाओं को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सरकार पर निशाना साधा है। गहलोत ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल में चिरंजीवी योजना के कारण सरकारी अस्पतालों के पास क्लेम की राशि से एक अच्छा खासा फंड तैयार हो गया था।

इससे उनको आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हो गई थी। भाजपा सरकार ने इस योजना को कमजोर किया, जिससे अस्पतालों की आर्थिक स्थिति भी खराब होने लगी। जोधपुर के एमडीएम अस्पताल के कार्डियोलॉजी विभाग पर ही 10 करोड़ रुपए से ज्यादा का कर्ज हो गया है। कर्ज में डूबे अस्पताल को कोई वेंडर स्टेंट की आपूर्ति नहीं कर रहा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की ओर से अब लाई गई मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना की सघन मॉनिटरिंग करनी चाहिए, जिससे आमजन और अस्पताल दोनों को इसका लाभ मिल सके।

हार्ट अटैक के मामले क्यों बढ़ रहे, सरकार रिसर्च करवाए

गहलोत ने पोस्ट कोविड समस्याओं से उत्पन्न स्थिति को लेकर कहा कि युवाओं में अचानक हार्ट अटैक के मामले क्यों बढ़ रहे हैं। केन्द्र और राज्य सरकार को इस विषय में सघन रिसर्च करवानी चाहिए। अन्यथा आने वाले दिनों में दिल की बीमारी कहाँ महामारी का रूप ना ले लें। उन्होंने कहा कि आरयूएचाप्स में हमारी सरकार ने 2023 के बजट में RUHS में सेंटर फॉर पोस्ट कोविड रिहेबिलिटेशन खोलने की घोषणा की थी, परन्तु नई सरकार ने इस घोषणा को क्रियान्वित नहीं किया। यदि यह सेंटर खुलता तो पोस्ट कोविड कॉम्प्लिकेशन्स के बारे में रिसर्च की जाती।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery