Saturday, July, 05,2025

गहलोत के दामाद अनखड़ बॉम्बे हाई कोर्ट में न्यायाधीश नियुक्त

जयपुर:  पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के दामाद गौतम अश्विनी अनखड़ को बॉम्बे हाई कोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति लगभग एक वर्ष से चल रही प्रक्रिया के बाद अंतिम रूप से हुई है। गौतम अश्विनी अनखड़ की बॉम्बे हाई कोर्ट में जज के रूप में नियुक्ति एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है। उन्होंने लंबे समय तक विधि क्षेत्र में सेवाएं दी हैं और उनकी नियुक्ति की चयन प्रक्रिया पिछले एक वर्ष से जारी थी। इस उपलब्धि पर अशोक गहलोत ने प्रसन्नता व्यक्त की है। दरअसल, केंद्र सरकार की अनुशंसा पर राष्ट्रपति भवन ने गौतम अश्विनी अनखड़ को बॉम्बे हाईकोर्ट में अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में नियुक्त करने का आदेश जारी किया है। यह नियुक्ति एडवोकेट कोटे के तहत की गई है। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 24 सितंबर 2024 को उनके नाम की सिफारिश केंद्र सरकार के भेजी थी। इसके बाद यह नियुक्ति 4 जुलाई, 2025 को औपचारिक रूप से जारी की गई।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery