Friday, September, 26,2025

विद्याधर नगर स्टेडियम में 4 से 7 सितंबर तक होगा गौ महाकुंभ

जयपुर: विद्याधर नगर स्टेडियम में 4 से 7 सितंबर तक देवरहा बाबा गौ सेवा परिवार की ओर से गौ महाकुंभका आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। आयोजन समिति के सदस्य और गौ सेवा परिवार के राष्ट्रीय प्रचारक संजय शर्मा ने राज्यपाल हरिभाऊ बागडे से मुलाकात कर उन्हें महाकुंभ में आमंत्रित किया। संजय ने बताया कि महाकुंभ के आयोजन स्थल पर चार विशाल डोम लगाए जाएंगे, जिनमें बाहर से आने वाले अतिथियों के ठहरने की व्यवस्था के साथ प्रदर्शनी के लिए स्टॉल्स भी लगाए जाएंगे। इस चार दिवसीय महाकुंभ में गौ विज्ञान सम्मेलन, गौ संवर्धन प्रदर्शनी, वैदिक यज्ञ, गौ सेवक सम्मान और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। आयोजकों के अनुसार, इस कार्यक्रम में देश-विदेश से लाखों गौ भक्त, संत, वैज्ञानिक, और किसान शामिल होंगे।

150 से अधिक गौ उत्पादों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा

महाकुंभ के दौरान 150 से अधिक गौ उत्पादों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा और प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र भी प्रदान किए जाएंगे। इसके साथ ही उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए आसान ऋण व्यवस्था, विपणन में सहयोग और सीधे बाजार से जुड़ाव की योजनाएं भी प्रस्तुत की जाएंगी। इसके अतिरिक्त, उत्पाद बनाने की मशीनों की जानकारी और रोजगार व कृषि-पशुपालन ऋण से जुड़ी जानकारियां भी दी जाएंगी। आयोजन समिति का मानना है कि यह महाकुंभ न केवल गौ सेवा की परंपरा को आगे बढ़ाएगा, बल्कि युवाओं, किसानों और स्टार्टअप्स के लिए नवाचार व तकनीकी प्रशिक्षण का एक मंच भी साबित होगा। आयोजन का लक्ष्य प्राकृतिक खेती और गौ आधारित जीवनशैली को समाज में पुनः स्थापित करना है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery