Friday, September, 26,2025

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए गौ उत्पादों से जन-जन को जोड़ें

जयपुर: जयपुर के विद्याधर नगर स्टेडियम में आयोजित गौ-महाकुंभ-2025 के दूसरे दिन राज्यपाल हरिभाऊ बागडे और उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने शिरकत की। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शनिवर को गौ महाकुंभ में शामिल होंगे। कार्यक्रम में राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने गाय के उत्पादों की लगी प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। राज्यपाल ने कहा कि भारतीय संस्कृति गौ संस्कृति है और जब संस्कृति में गौ शब्द लग जाता है तो इसका अर्थ है श्रद्धा के साथ अर्थव्यवस्था का जुड़ना। ऐसी अर्थव्यवस्था से हो सतत् और संतुलित विकास होता है। उन्होंने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए गाय को केन्द्र में रखकर उसके उत्पादों से जन-जन को जोड़ने का आह्वान किया। उन्होंने गौशालाओं की स्थापना संग नंदी शालाएं भी स्थापित करने की बात कही। राज्यपाल ने देवरहा बाबा की स्मृति को नमन करते हुए कहा कि वह महान योगी, सिद्ध तो थे ही, गौसेवा को सर्वोपरि धर्म मानते थे। इसी सत्र को संबोधित करते हुए संत डॉ. लोकेश मुनि ने कहा कि गौ माता का संरक्षण एवं संवर्धन वर्तमान समय की महती आवश्यकता है। इस कार्य में सभी को अपनी भूमिकाओं का निर्वहन करना चाहिए।

गौ सेविकाओं का सम्मान

इस अवसर पर दीया कुमारी ने गी सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली 6 विशिष्ट महिलाओं का सम्मान भी किया। इस मौके पर पूर्व सांसद सुमेधानंद जी सहित बड़ी संख्या में संत-महंत और श्रद्धालु उपस्थित रहे। संजय शर्मा, डॉ. युद्धवीर सिंह बलवदा, डॉ. शालिनी गर्सा, डॉ. मनोज बलवदा, डॉ. अशोक, नवरंग, मनीष जैन और गौ महाकुंभ संचालन समिति की ओर से अतिथियों का सत्कार किया गया।

गौ सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं: दीया कुमारी

उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने कहा कि गौ सेवा भारतीय संस्कृति और आस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा है। गौ सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है। हम सभी को यहां से यह संकल्प लेना होगा कि जीवनशैली में गौ सेवा को शामिल करेंगे और गौशालाओं में सेवा भाव को आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा कि गौशालाओं में नवाचार और आधुनिक तकनीक को जोड़कर इन्हें आत्मनिर्भर बनाया जा सकता है। साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से हर नागरिक तक गौ सेवा का संदेश पहुंचाने का आह्वान किया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery