Monday, April, 07,2025

पिछली सरकार ने पशु बीमा का एक भी क्लेम पास नहीं किया: जोराराम

जयपुर: देवस्थान, डेयरी और गोपालन मंत्री जोराराम कुमावत ने गलता पीठ को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के ट्वीट पर पलटवार करते हुए कहा है कि गलता तथा अधीनस्थ मंदिरों में आवश्यक कार्यों के भुगतान और मंदिरों में सेवा पूजा के लिए 48 लाख रुपए की स्वीकृति जारी की जा चुकी है। गलता के मंदिरों में भोग सामग्री व माला इत्यादि की व्यवस्था नियमित रूप से की जा रही है। पुजारी नियमित सेवा पूजा कर रहे हैं और हनुमानजी के मुखारविंद का भोग लगाया जा रहा है। सरकार ने गलताजी में तुलसी जयन्ती, जन्माष्टमी, नवरात्र उत्सव, कन्या पूजन, दीपावली पर्व पर दीपोत्सव, छठ उत्सव, देव दीपावली जैसे उत्सवों का आयोजन किया है। गलताजी और अधीनस्थ मंदिरों में कार्यरत पुजारियों/ सुरक्षाकर्मियों/गौसेवक / सफाईकर्मियों के दिसम्बर और जनवरी माह तक का भुगतान भी कर दिया है। गलता तीर्थ की व्यवस्थाओं को लेकर जिला कलक्टर बुधवार सुबह साढ़े 11 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में कमेटी की बैठक लेंगे। मंत्री ने गहलोत के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उनके बयान में कोई सच्चाई नहीं है। भजनलाल सरकार ने राज्य बजट 2024-25 में 20 मन्दिरों और आस्था केंद्रों के विकास के लिए 300 करोड़ रुपए, खाटू श्यामजी मंदिर के कॉरीडोर निर्माण के लिए 100 करोड़ रुपए की घोषणा की है।

लंपी रोग के समय होटलों में थे कांग्रेस के मंत्री

कुमावत ने कामधेनु पशु बीमा योजना को लेकर भी गहलोत को घेरते हुए कहा कि यह केवल कागजी योजना थी, जो केवल आंकड़ों की जादूगरी थी। इसमें 110 लाख पशुओं का पंजीकरण हुआ। 1064 पशुओं का बीमा हुआ और केवल 21 पशुओं को ही मृत दर्ज किया गया, इनका भी बीमा क्लेम भजनलाल सरकार ने दिया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery