Monday, December, 15,2025

राजस्थान केवल एक डेस्टिनेशन नहीं, निवेश का पावर हाउस भी

जयपुर: केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि राजस्थान केवल एक डेस्टिनेशन ही नहीं, अपितु निवेश की दृष्टि से एक पावर हाउस भी है। उन्होंने कहा कि पर्यटन के क्षेत्र जो संभावनाएं यहां हैं, उससे निश्चित रूप से आने वाले वर्षों में राजस्थान भारत के 'ग्रोथ इंजन' के रूप में उभरेगा। जेईसीसी में प्रवासी राजस्थानी दिवस पर सेक्टोरल सेशन में शेखावत ने कहा कि राजस्थान दुनिया के उन चुनिंदा राज्यों में है, जहां अनुभवों की सर्वाधिक विविधता मिलती है, साथ ही निवेश की स्थिरता भी मिलती है। किले, महल, लोककला, उत्सव, रेगिस्तान, वन, अध्यात्म और हैंडीक्राफ्ट मिलकर इसे एक ग्लोबली स्केलेबल टूरिज्म इकोनमी बनाते हैं।

लॉन्ग टर्म रिटर्न की गारंटी

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि राजस्थान में निवेश लॉन्ग टर्म रिटर्न की गारंटी देता है। विविधता, बहु-रेवेन्यू चैनल और बढ़ती वैश्विक पहचान इसे पर्यटन उद्योग का सबसे मजबूत केंद्र बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य की नई पर्यटन नीति को देश में सबसे बेहतर माना गया है और यह निवेशकों के लिए विशेष आकर्षण पैदा करती है, इसीलिए निवेशकों को बिना हिचक के यहां निवेश की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए।

प्रवासी राजस्थान के सांस्कृतिक एंबेसडर

केंद्रीय मंत्री ने प्रवासी राजस्थानियों को राज्य की प्रगति का महत्वपूर्ण भागीदार बताते हुए कहा कि आप केवल प्रवासी नहीं, राजस्थान के सांस्कृतिक एंबेसडर हैं। उनके पास न केवल वैश्विक अनुभव है, अपितु वैश्विक नेटवर्क भी है, जो पर्यटन निवेश के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि जहां-जहां राजस्थानी बसे हैं, वहां उन्होंने राजस्थान की संस्कृति, मेहनत और उद्यमशीलता को पहचान दिलाई है, इसलिए यही जुड़ाव यहां के पर्यटन क्षेत्र के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत का पर्यटन क्षेत्र आने वाले 10 वर्षों में तीन गुना से अधिक बढ़ने वाला है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery