Thursday, June, 26,2025

डॉ. गिरिजा व्यास के निधन पर पीसीसी में शोकसभा

जयपुर: पूर्व केन्द्रीय मंत्री तथा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की पूर्व अध्यक्ष डॉ. गिरिजा व्यास के निधन पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय पर शोक सभा आयोजित की गई। इसमें डॉ. व्यास की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि डॉ. व्यास ने राजनीति को सेवा के लिए चुना और जीवन पर्यन्त महिलाओं तथा समाज के पिछड़े तबके के उत्थान के लिए कार्य करती रहीं। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने डॉ. गिरिजा व्यास को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि डॉ. व्यास का जीवन एवं उनके कार्य सदैव प्रेरणा देते रहेंगे। उन्होंने कहा कि डॉ. व्यास के साथ कुछ वर्षों पूर्व कार्य करने का मौका मिला, उस वक्त उनसे बहुत कुछ सीखने को मिला तथा किस प्रकार सभी को साथ लेकर चला जाता है और नए लोगों को संरक्षण प्रदान किया जाता है, यह सीख उन्होंने दी। शोक सभा में पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ. बी.डी. कल्ला, विधानसभा में कांग्रेस के मुख्य सचेतक रफीक खान, समाज कल्याण बोर्ड की पूर्व चेयरमैन डॉ. अर्चना शर्मा, महिला कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष सारिका सिंह सहित कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery