Thursday, April, 30,2026

भारतीय वॉलीबॉल को मिली नई उड़ान

जयपुर: लंबे समय से प्रशासनिक अस्थिरता और अनिश्चितता से जूझ रहे भारतीय वॉलीबॉल के लिए राहत भरी खबर आई है। अंतरराष्ट्रीय वॉलीबॉल महासंघ (FIVB) ने वॉलीबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया (VFI) की अंतरिम बॉडी को अस्थायी (प्रोविजनल) मान्यता देकर भारतीय वॉलीबॉल को नई दिशा देने की पहल की है। इस फैसले के साथ ही खिलाड़ियों, कोचों और खेल प्रेमियों के बीच नई उम्मीद जगी है कि अब भारतीय वॉलीबॉल फिर से अंतरराष्ट्रीय मंच पर मजबूती से वापसी करेगा।

FIVB ने अंतरिम बॉडी को 8 महीने की समयसीमा देते हुए साफ किया है कि इस अवधि में फेडरेशन की कार्यप्रणाली को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप ढालना होगा। अरविंद कुमार के नेतृत्व वाली टीम को खेल मंत्रालय (MYAS) और भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) के साथ समन्वय कर फेडरेशन में व्यापक सुधार, संविधान संशोधन, एथलीट कमीशन का गठन और राज्य से राष्ट्रीय स्तर तक पारदर्शी चुनाव कराने होंगे। सबसे बड़ी राहत यह है कि अब भारतीय खिलाड़ियों के लिए सरकारी फंडिंग और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भागीदारी के रास्ते फिर से खुल गए हैं। FIVB ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि राष्ट्रीय टीम का चयन पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी होगा। इसके लिए स्वतंत्र चयन समिति बनाई जाएगी, जिसमें केवल कोच और तकनीकी विशेषज्ञ शामिल रहेंगे। हालांकि, यह राहत शर्तों के साथ आई है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery