Monday, March, 16,2026

मीडिया लोकतंत्र की जड़ों को सींचकर उसे सशक्त बनाए रखता है: राज्यपाल

जयपुर: फर्स्ट इंडिया प्लस ओटीटी के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मंगलवार को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में भव्य समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर मंच की पहली ऑरिजिनल वेब सीरीज 'SDM साहब' का पोस्टर और ट्रेलर लॉन्च किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे उपस्थित रहे। राज्यपाल का स्वागत फर्स्ट इंडिया ग्रुप के सीईओ एवं मैनेजिंग एडिटर पवन अरोड़ा ने किया। इस अवसर पर राज्यपाल बागडे ने कहा कि मीडिया लोकतंत्र की जड़ों को सींचकर उसे सशक्त बनाए रखता है, इसलिए इसे चौथा स्तंभ कहा जाता है। उन्होंने समाचारों के जनहित और राष्ट्रहित से जुड़े होने पर जोर देते हुए स्वस्थ पत्रकारिता मूल्यों के पालन का आह्वान किया।

वहीं, कार्यक्रम को संबोधित करते रते हुए हुए पवन अरोड़ा ने कहा कि फर्स्ट इंडिया 'मीडिया पंचतत्व इकोसिस्टम' के सिद्धांत पर कार्य करता है। उन्होंने बताया कि ओटीटी प्लेटफॉर्म का उद्देश्य केवल डिजिटल मनोरंजन नहीं, बल्कि राजस्थान और भारत की आवाज, मुद्दों और प्रतिभाओं को मंच देना है। समारोह में जयपुर कलेक्टर डॉ. जितेंद्र कुमार सोनी, फर्स्ट इंडिया न्यूज के सीएमडी एवं एडिटर-इन-चीफ डॉ. जगदीश चंद्र, डायरेक्टर वीरेंद्र चौधरी सहित कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे। इस दौरान प्रायोजकों डॉ. ज्योति बंसल (रितु आईवीएफ फर्टिलिटी सेंटर) और अशोक पाटनी (श्री सीमेंट) को सम्मानित किया गया।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery