Thursday, February, 26,2026

फर्स्ट इंडिया प्लस ओटीटी के सफलतम दो वर्ष पर भव्य जश्न

जयपुर: फर्स्ट इंडिया प्लस ओटीटी के दो वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण होने का जश्न मंगलवार को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर के मुख्य सभागार में मनाया गया। समारोह में मुख्य अतिथि राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे रहे। इस मौके पर उन्होंने ओटीटी की पहली ऑरिजिनल वेब सीरीज 'एमडीएम साहब' का पोस्टर और ट्रेलर लॉन्च किया। राज्यपाल के आगमन से पूर्व औपचारिक स्वागत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। सुपर सिंगर प्लस राजस्थान की विजेता अलीना भारती ने शीर्ष फइनलिस्ट सलीम खान, खुशी शमां और विशाल माथुर के साथ अपने गायन से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का संचालन फर्स्ट इंडिया न्यूज की एमोमिएट एडिटर श्वेता मिश्रा अवस्थी ने किया। 

समारोह में विशिष्ट अतिथि जिला कलेक्टर जयपुर डॉ. जितेंद्र कुमार सोनी रहे, जिनका स्वागत फर्स्ट इंडिया न्यूज के सीईओ एंड मैनेजिंग एडिटर पवन अरोड़ा ने किया। सीनियर एडिटर जिनेंद्र सिंह शेखावत ने डॉ. जगदीश चंद्र और फर्स्ट इंडिया न्यूज के डायरेक्टर वीरेंद्र चौधरी का स्वागत किया। फर्स्ट इंडिया प्लस ओटीटी के जनरल मैनेजर शांतनु वाष्र्णेय ने अतिथियों और ओटीटी नेतृत्व टीम का स्वागत करते हुए आयोजन की महत्ता पर प्रकाश डाला। प्रोडक्शन हेड संजीव कुमार, कंटेंट हेड प्रांजल जैन तथा क्रिएटिव और तकनीकी टीम के अन्य सदस्यों को सम्मानित किया गया। फर्स्ट इंडिया परिवार से सच बेधड़क हिंदी दैनिक के एडिटर मनोज माधुर तथा फर्स्ट इंडिया इंग्लिश न्यूजपेपर की मोनी शर्मा और कविता पंत को भी समारोह में सम्मानित किया गया।

पवन अरोड़ा ने डॉ. जगदीश चंद्र के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका सिद्धांत 'खबर ही जीवन है' फर्स्ट इंडिया की कार्यशैली का आधार है। उन्होंने डायरेक्टर वीरेंद्र चौधरी के मार्गदर्शन को याद करते हुए कहा कि दो वर्ष पूर्व उनके विजन और प्रेरणा से ही इस ओटीटी प्लेटफॉर्म की नींव रखी गई। उन्होंने सुपर सिंगर प्लस सहित प्रमुख कार्यक्रमों का उल्लेख किया। नई वेब सीरीज के बारे में पवन अरोड़ा ने कहा कि अपनी पहली ऑरिजिनल वेब सीरीजन 'एसडीएम साहब' का पोस्टर और ट्रेलर लॉन्च कर रहे हैं, जिसका प्रीमियर 7 मार्च को फर्स्ट इंडिया प्लस ओटीटी पर होगा। समारोह में प्रायोजकों को भी सम्मानित किया गया। रितु आईवीएफ फर्टिलिटी सेंटर के डॉ. ज्योति बंसल और श्री सीमेंट के अशोक पाटनी को सम्मानित किया गया। रितु आईवीएफ फर्टिलिटी सेंटर की डॉ. रितु बंसल और एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक के संजय अग्रवाल को भी उनके सहयोग के लिए सराहा गया, हालांकि वे उपस्थित नहीं हो सके।

सांस्कृतिक मूल्यों को आगे बढ़ाए मीडिया

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने कहा कि राजस्थान से एक मीडिया समूह का सशक्त डिजिटल प्लेटफॉर्म तैयार करना सराहनीय है, जो मनोरंजन के साथ लोगों को जानकारी और प्रेरणा भी देता है। मीडिया समाज निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। प्रिंट से टेलीविजन और अब डिजिटल माध्यमों तक संचार के स्वरूप बदलते रहे हैं और ऐसे प्लेटफॉर्म नई प्रतिभाओं को अवसर देने तथा क्षेत्रीय कहानियों को सामने लाने में अहम है। मीडिया को सकारात्मक कथाएं और सांस्कृतिक मूल्यों को आगे बढ़ाना चाहिए, ताकि नई पीढ़ी अपनी जड़ों से जुड़ी रहे।

नए क्रिएटर्स को मिलेगा मौका

पवन अरोड़ा ने कहा कि ओटीटी प्लेटफॉर्म की शुरुआत केवल डिजिटल विस्तार नहीं, बल्कि राजस्थान और भारत की आवाज, कहानियों और मुद्दों को सामने लाने के उद्देश्य से की गई थी। फर्स्ट इंडिया 'मीडिया पंचतत्व इकोसिस्टम' की अवधारणा पर कार्य करता है, जिसमें फर्स्ट इंडिया न्यूज, फर्स्ट इंडिया न्यूजपेपर, टेलीविजन और अब फर्स्ट इंडिया प्लस ओटीटी के माध्यम से सूचना, पत्रकारिता और मनोरंजन का समन्वय किया गया है। यह मंच नए कलाकारों और कंटेंट क्रिएटर्स को अवसर प्रदान करता है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery