Tuesday, June, 09,2026

अंग्रेजी दैनिक 'फर्स्ट इंडिया' ने पूरे किए गौरवपूर्ण सात वर्ष

जयपुर: राजस्थान के अग्रणी व प्रतिष्ठित दैनिक अंग्रेजी न्यूजपेपर 'फर्स्ट इंडिया' रविवार को अपने सफल सात वर्ष पूरे कर रहा है। जयपुर से प्रकाशित होकर देशभर में अपनी मजबूत उपस्थिति के साथ फर्स्ट इंडिया आज राजस्थान ही नहीं, बल्कि देश के विश्वसनीय और प्रभावशाली अंग्रेजी न्यूजपेपर्स में अपनी विशेष पहचान बना चुका है। इस अवसर पर फर्स्ट इंडिया के सीएमडी एवं एडिटर इन चीफ डॉ. जगदीश चंद्र ने सुधि पाठकों, सहयोगियों और शुभचिंतकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके विश्वास और समर्थन ने न्यूजपेपर की इस गौरवपूर्ण यात्रा को संभव बनाया है। वैश्विक चुनौतियों और बदलते परिवेश के बीच फर्स्ट इंडिया ने हमेशा जिम्मेदार, सकारात्मक और जनहितकारी पत्रकारिता को प्राथमिकता दी है।

डॉ. जगदीश चंद्र ने कहा कि संस्थान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'विकसित भारत 2047' के संकल्प के समर्थन में राष्ट्र निर्माण और जनजागरूकता को समर्पित पत्रकारिता करता रहेगा। उन्होंने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान में हो रहे विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि फर्स्ट इंडिया जनता और सरकार के बीच एक विश्वसनीय सेतु की भूमिका निभाता रहेगा। डॉ. जगदीश चंद्र ने कहा कि पाठकों का विश्वास ही हमें हर दिन ईमानदारी, उद्देश्यपूर्ण दृष्टि और उत्कृष्टता के साथ सेवा की प्रेरणा देता है। हम एक बार फिर यह संकल्प दोहराते हैं कि पत्रकारिता के सर्वोच्च मानकों का पालन करते हुए विश्वसनीयता, सकारात्मकता और जनसेवा के सशक्त माध्यम बने रहेंगे। हिंदी दैनिक अखबार 'सच बेधड़क' भी फर्स्ट इंडिया समूह का ही अंग है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery