Thursday, January, 29,2026

महिलाओं और किसानों को समर्पित दो नए मासिक अवार्ड लॉन्च

जयपुर: फर्स्ट इंडिया न्यूज ने रविवार को अपनी 12वीं सालगिरह धूमधाम से मनाई। इस विशेष अवसर पर चैनल मैनेजमेंट ने राजस्थान की महिलाओं और किसानों को समर्पित दो नए मंथली अवार्ड 'महिला शक्ति सिद्धि सम्मान और 'अन्नदाता गौरव सम्मान' की घोषणा की। यह घोषणा फर्स्ट इंडिया न्यूज के सीईओ और मैनेजिंग एडिटर पवन अरोड़ा ने सहकार मार्ग स्थित चैनल ऑफिस में आयोजित सेलिब्रेशन इवेंट के दौरान की। अरोड़ा ने कहा कि फर्स्ट इंडिया के सीएमडी और एडिटर-इन-चीफ डॉ. जगदीश चंद्र और डायरेक्टर वीरेंद्र चौधरी के मार्गदर्शन में चैनल ने हमेशा समाज को असली शक्ति महिलाओं और किसानों को पत्रकारिता की मुख्यधारा में लाने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि 'इन मूल्यों को ध्यान में रखते हुए दोनों सम्मान विशेष रूप से राजस्थान को समर्पित किए गए हैं।'

अरोड़ा ने बताया कि फर्स्ट इंडिया न्यूज आदरणीय सहदेव चौधरी के विजन के साथ आगे बढ़ रहा है और युवाओं, महिलाओं, ग्रामीणों और अन्नदाताओं की मजबूत आवाज बन चुका है। उन्होंने कहा कि चैनल के 'यूथ आइकन ऑफ द मंथ' और 'फर्स्ट इंडिया फिट' जैसे कार्यक्रम पहले ही उल्लेखनीय प्रभाव छोड़ चुके हैं। फर्स्ट इंडिया न्यूज को 30 नवंबर 2013 को डायरेक्टर वीरेंद्र चौधरी ने लॉन्च किया था। आज यह एक मजबूत राष्ट्रीय आवाज के रूप में स्थापित हो चुका है। CMD और एडिटर-इन-चीफ डॉ. जगदीश चंद्र 2018 में चैनल से जुड़े, जबकि पवन अरोड़ा पिछले दो वर्षों में नए इनोवेशन और ऊर्जावान कंटेंट के साथ संस्थान की दिशा को और मजबूत कर चुके हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery