Tuesday, June, 09,2026

सफलता पाठकों की है, जिनके विश्वास ने सात वर्षों तक यात्रा को दिया आकार

जयपुर: फर्स्ट इंडिया इंग्लिश न्यूज पेपर ने रविवार को सात वर्ष पूरे होने पर जश्न मनाया। इस अवसर पर केक कटिंग सेरेमनी हुई, जिसमें डॉ. जगदीश चंद्र, फर्स्ट इंडिया न्यूज के डायरेक्टर वीरेंद्र चौधरी और फर्स्ट इंडिया मीडिया ग्रुप के सीईओ एंड मैनेजिंग एडिटर पवन अरोड़ा के साथ फर्स्ट इंडिया परिवार के सदस्य शामिल हुए। पवन अरोड़ा ने पाठकों को उनके निरंतर समर्थन के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि हमारी सफलता हमारे पाठकों की है, जिनके विश्वास ने सात वर्षों तक यात्रा को आकार दिया है। डायरेक्टर वीरेंद्र चौधरी ने समाचार पत्र के शुरुआती दिनों को याद करते हुए दृष्टिकोण को प्रतिष्ठित संस्थान में बदलने का श्रेय पाठकों को दिया। उन्होंने कहा कि फर्स्ट इंडिया ने पाठकों के दिलों में विशेष स्थान बनाया है और यह अनेक युवा व उभरते पत्रकारों को यात्रा का हिस्सा बनने के लिए लगातार प्रेरित करता है।

नेतृत्व, टीम वर्क और उत्साह का संगम

डॉ. जगदीश चंद्र ने संगठन की सफलता को आगे बढ़ाने वाले नेतृत्व, टीम वर्क और अनुशासन की सराहना की। उन्होंने कहा कि विकास तभी सार्थक बनता है, जब पूरी टीम साझा दृष्टि के साथ मिलकर आगे बढ़ती है। उत्सव में डॉ. अनिता हाड़ा वीडियो कॉल से शामिल हुई, जबकि कार्यक्रम का संचालन श्वेता मिश्रा अवस्थी ने किया। मिस यूनिवर्स राजस्थान-2026 अंशिका चौधरी ने भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। नृत्य प्रस्तुतियों और गायक दिनेश गोपी के गीतों ने समारोह में उत्साह भर दिया। ऐसे में इस अवसर ने एक बार फिर फर्स्ट इंडिया परिवार की वास्तविक भावना को प्रतिबिंबित किया। सच बेधड़क आपके लिए उत्सव की झलकियां लेकर आया है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery