Tuesday, June, 09,2026

जब एक साहसिक सपना बना जनमत का प्रभावशाली मंच

जयपुर: अंग्रेजी दैनिक 'फर्स्ट इंडिया' ने रविवार को प्रकाशन के सात सफल वर्ष पूरे होने का जश्न मनाया। इस अवसर पर केक काटकर उपलब्धियों का उत्सव मनाया गया और अखबार की प्रेरणादायक यात्रा को याद किया गया। समारोह में फर्स्ट इंडिया के सीएमडी एवं एडिटर-इन-चीफ डॉ. जगदीश चंद्र, निदेशक वीरेंद्र चौधरी, फर्स्ट इंडिया मीडिया ग्रुप के सीईओ एवं मैनेजिंग एडिटर पवन अरोड़ा सहित फर्स्ट इंडिया परिवार के सदस्य मौजूद रहे।

इस अवसर पर पवन अरोड़ा ने पाठकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अखबार की सफलता का आधार उनके पाठकों का निरंतर विश्वास-समर्थन रहा है। सात वर्ष पहले जब अंग्रेजी दैनिक 'फर्स्ट इंडिया' का शुभारंभहुआ था, तब कई लोगों ने सवाल उठाया था कि क्या राजस्थान में एक अंग्रेजी अखबार सफल हो सकता है। आज यह अखबार राजनीतिक और नौकरशाही हलकों में एक प्रभावशाली 'ओपिनियन मेकर' के रूप में स्थापित हो चुका है। निदेशक वीरेंद्र चौधरी ने अखबार की शुरुआत के दिनों को याद करते हुए कहा कि डॉ. जगदीश चंद्र का लक्ष्य शुरू से ही ऐसा अखबार बनाना था, जो देश के सर्वश्रेष्ठ समाचार पत्रों से प्रतिस्पर्धा कर सके। डॉ. जगदीश चंद्र ने पवन अरोड़ा के नेतृत्व और पूरी टीम के सामूहिक प्रयासों की सराहना की। उन्होंने विशेष वर्षगांठ संस्करण को उत्कृष्ट बताते हुए कहा कि इसमें शुभकामना संदेशों, समृद्ध सामग्री और विज्ञापनों का शानदार समावेश है। डॉ. जगदीश चंद्र ने संगठन की सफलता का श्रेय टीमवर्क और सामूहिक प्रतिबद्धता को दिया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery