Friday, April, 18,2025

RTDC के पूर्व अध्यक्ष ने BJP पर बोला हमला... BJP सरकार ने किसानों के साथ किया धोखा

जयपुर : कायड़ विश्राम स्थली में आयोजित राज्य स्तरीय किसान सम्मेलन पर पूर्व आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ ने हमला बोलते कहा कि यह सम्मलेन किसानों के लिए निराशा जनक साबित हुआ है, क्योंकि किसानों पर लाठियां बरसाने और आंसू गैस के गोले दागने वाली सरकार कभी किसानों की हितैषी नहीं हो सकती है। केंद्र की मोदी सरकार और राज्य की भजनलाल सरकार ने हमेशा किसानों के साथ धोखा ही किया है।

राठौड़ ने कहा कि सम्मेलन के दौरान खुद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किसानों के लिए एमएसपी के अलावा किसानों की बरसों पुरानी किसी भी मांग पर कोई घोषणा तक नहीं की, जबकि किसानों को गुमराह करने के लिए ऐसी घोषणाएं की गई, जिनका किसानों को फायदा मिलेगा भी या नहीं, ये सब गर्त में है। उन्होंने कहा कि किसान केंद्र और राज्य सरकार से लंबे समय एमएसपी की मांग कर रहे हैं। एमएसपी की मांग कर रहे किसानों पर दिल्ली बॉर्डर पर केंद्र सरकार ने किसानों पर लाठियां बरसाई और उन आंसू गैस के गोले छोड़े।

यही किसान विरोधी भाजपा सरकार का असली चेहरा है। मोदी ने किसानों की आय दोगुनी करने का झांसा दिया और वो भी जुमला साबित हुआ। देश का अन्नदाता केंद्र की मोदी सरकार और राजस्थान में भजनलाल सरकार से प्रताड़ित है। जब हमारी यूपीए की मनमोहन सिंह सरकार और राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सरकार थी, तब किसानों के हितों व कल्याण के लिए ऐतिहासिक योजनाएं लागू की।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery