Monday, April, 07,2025

फजी दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी करने वाले आएंगे रडार पर

जयपुर : सरकारी नौकरी के लिए बड़े स्तर पर फर्जीवाड़े का खेल सामने आ रहा है। खेल प्रमाण पत्र से लेकर दिव्यांग प्रमाण पत्र ही नहीं, आरक्षित सीटों पर फर्जी प्रमाण पत्र लगाकर नौकरी हासिल करने के कई मामलों का खुलासा हो चुका है।

बीते दो साल में हुई कई भर्तियों में ऐसे सैकड़ों अभ्यर्थियों के फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्र मिले हैं, जिन्होंने मिलीभगत से 40% से अधिक का दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाए हैं। कर्मचारी चयन बोर्ड और विभागों में नियुक्ति से पहले मेडिकल जांच कराने पर ऐसे केस पकड़े हैं। इनमें एलएसए भर्ती में 54, शिक्षक भर्ती लेवल-2 में 109, लेवल-1 में 113, जूनियर अकाउंटेंट में 48 और कृषि पर्यवेक्षक में 12 फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्र पकड़े गए हैं। इनमें युवाओं ने चिकित्सा अधिकारियों से ऐसी मिलीभगत की कि वे शारीरिक अक्षम नहीं होते हुए भी नौकरी के लिए दिव्यांग बन गए। अलबत्ता, आगामी दिनों में होने वाली एक लाख भर्तियों में ऐसा नहीं हो, इसके लिए कर्मचारी चयन बोर्ड भी फर्जीवाड़ा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करेगा। इसके तहत फर्जी प्रमाण पत्र बनवाने वाले और जिस चिकित्सा अधिकारी से मिलीभगत कर फर्जी प्रमाण पत्र बनाया गया है, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ऐसे प्रमाण पत्र बनाने वाले एसआईटी की जांच के दायरे में आएंगे।

आरएएस भर्ती की तर्ज पर हो मेडिकल जांच

दिव्यांग श्रेणी में फर्जी प्रमाण पत्रों की बढ़ती संख्या को देखते हुए नियमों में बदलाव की आवश्यकता है। अभ्यर्थियों ने मांग की है कि भर्तियों में दिव्यांग की श्रेणी में चयनितों का वेरिफिकेशन जैसा बदलाव किया जाना चाहिए। साथ ही, आरएएस की तर्ज पर दिव्यांग श्रेणी के चयनितों की मेडिकल जांच हो, ताकि फर्जीवाड़ा रोका जा सके। पूर्व में जारी किए गए दिव्यांग प्रमाण पत्रों में अगर फर्जीवाड़ा हो तो उसे भी रद्द कर एक्शन ले सकते हैं।

फर्जी प्रमाण पत्र बनाने वाले होंगे डिबार

कर्मचारी चयन बोर्ड की भर्ती परीक्षाओं में चयनितों के डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के दौरान खेल प्रमाण पत्रों का वेरिफिकेशन किया जाता है, लेकिन दिव्यांग प्रमाण पत्रों का बोर्ड की अंतिम सूची जारी करने के बाद विभाग की ओर से वेरिफिकेशन किया जाता है। इससे कई मामलों में फर्जी प्रमाण पत्रों वालों के नौकरी लगने की संभावना रहती है। इसे लेकर आगामी दिनों में फर्जी प्रमाण पत्र बनाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है। इसमें फर्जीवाड़ा करने वाले पर एफआईआर करने के साथ ही उसे कुछ भर्ती परीक्षाओं से या निश्चित समय के लिए डिबार किया जा सकता है। साथ ही, फर्जी प्रमाण पत्र बनाने वाले अधिकारियों पर भी कार्रवाई करने की तैयारी है।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery