Friday, June, 27,2025

गोविंद के दरबार में चंग की धमाल के संग उड़े फूल-गुलाल

जयपुर: गोविंद के दरबार में जब बात फागोत्सव की आई तो हर उम्र के लोग फाग की मस्ती में झूम उठे। किसी ने गुलाल उड़ाकर तो किसी ने चंग बजाकर उत्साह दर्शाया।

मौका था ऐतिहासिक श्री गोविंद देवजी मंदिर में फागोत्सव-2025 का, जिसमें श्रद्धालु रंग, संगीत और भक्ति के संगम में सराबोर हो गए। श्री श्याम सेवक परिवार समिति (रजि.), जयपुर की ओर से आयोजित उत्सव में हजारों भक्तों ने भाग लिया और होली के आध्यात्मिक आनंद का अनुभव किया। कार्यक्रम की शुरुआत चंग धमाल से हुई, जिसमें पारंपरिक लोक संगीत की धुनों ने माहौल
को उल्लास से भरा। इसके बाद फूलों की होली का अनूठा नजारा देखने को मिला, जहां रंग-बिरंगे फूलों की वर्षा ने मंदिर परिसर को आभा से भर दिया। वहीं, इत्र वर्षा ने वातावरण को सुगंधित कर भक्तों को आध्यात्मिक आनंद से भर दिया।

सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत हुई जीवंत

दूसरी ओर, भजन संध्या में गायक अंकुर तिवारी (भरतपुर), मनीष गर्ग (घीवाला), रेहांश गर्ग (घीवाला), पंकज अग्रवाल, राजेंद्र सैनी, मनीष शर्मा व शुभम आर्ट ग्रुप (जयपुर) ने प्रस्तुति से श्रद्धालुओं को भक्ति रस में डुबोया। श्री श्याम सेवक परिवार समिति (रजि.), जयपुर के सुरेंद्र सिंह, सुमित्रा कंवर और भरत सिंह ने भक्तों का आभार जताया। फागोत्सव 2025 ने एक बार फिर जयपुर की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत को जीवंत कर दिया, जिससे श्रद्धालु भक्ति और आनंद से परिपूर्ण अनुभव के साथ लौटे। 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery