Thursday, June, 26,2025

इमरजेंसी काला अध्याय, कांग्रेस ने लोकतंत्र का गला घोंटा: दीया

सीकर: उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने आपातकाल को देश के इतिहास का 'काला' दिन' बताते हुए कहा कि यह दिन हमें लोकतंत्र की रक्षा के लिए हुए बलिदानों की याद दिलाता है। आपातकाल का दौर सबने नहीं देखा, लेकिन उसकी कहानियां सबने सुनी हैं। यह वो समय था, जब संविधान को कुचला गया और देश की आवाज को दबाया गया।

वे बुधवार को सीकर में आपातकाल की 50 वीं वर्षगांठ पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आज संविधान की बात करती है, लेकिन इतिहास गवाह है कि उन्होंने ही संविधान को सबसे अधिक नुकसान पहुंचाया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने लोकतंत्र सेनानियों का श्रीफल एवं दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया।

अब युवा करें लोकतंत्र की रक्षा

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार ने लोकतंत्र सेनानियों की पेंशन योजना को जारी रखने और आगे बढ़ाने का काम किया है। उन्होंने युवाओं को आह्वान किया कि वे लोकतंत्र और संविधान की रक्षा करें और उन ताकतों को कभी सत्ता में नहीं आने दें, जिन्होंने अतीत में देश को आपातकाल जैसी त्रासदी दी। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने शेखावाटी संभाग में हुए विकास कार्यों की जानकारी भी दी। उन्होंने बताया कि खाटूश्यामजी कॉरिडोर के लिए केंद्र सरकार से 87 करोड़ रुपए प्राप्त हुए हैं और धार्मिक पर्यटन स्थलों पर भी कार्य तेजी से चल रहा है।

दादी व पिता को भी जेल में डाला गया

डिप्टी सीएम ने बताया कि उनकी दादी गायत्री देवी और उनके पिता सवाई भवानी सिंह को भी जेल में डाला गया था, जबकि उन्होंने न सिर्फ लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा की, बल्कि उस समय सरकार के खिलाफ आवाज उठा रहे अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी, मोरारजी देसाई, विजया राजे सिंधिया जैसे नेताओं को जेल में डाल दिया गया। विभिन्न संगठनों पर प्रतिबंध लगा दिए गए थे, जो तानाशाही की पराकाष्ठा थी।

लोकतंत्र सेनानियों का जितना सम्मान किया जाए, कम है: दिलावर

चूरू शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने बुधवार को टाउनहॉल में आयोजित भारतीय लोकतंत्र का काला अध्याय संविधान हत्या दिवस 2025 कार्यक्रम में 42 लोकतंत्र सेनानियों का शॉल ओढ़ाकर सम्मान करते हुए उनके चरण स्पर्श किए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि लोकतंत्र सेनानी परम पूजनीय है। इन्होंने संघर्ष न किया होता, तो आज भारत में लोकतंत्र जिंदा नहीं होता। लोकतंत्र सेनानियों का जितना सम्मान किया जाए, उतना कम है। दिलावर ने कहा कि 50 साल पहले आज ही के दिन देश में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने आपातकाल लगा कर संविधान की हत्या कर दी थी। बड़े-बड़े लोगों को बिना कारण गिरफ्तार कर जेलों में डाल दिया गया, यातनाएं दी गईं। तरह-तरह से डराने धमकाने के बावजूद लोकतंत्र सेनानी डटे रहे और देश में लोकतंत्र को बचाने के लिए संघर्ष करते रहे। इन लोकतंत्र सेनानियों की वजह से ही लोकतंत्र बचा है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery