Thursday, June, 26,2025

अल्बर्ट हॉल में लगेगी 'संविधान हत्या दिवस' प्रदर्शनी

जयपुर: भाजपा बुधवार को आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ को 'काला दिवस' के रूप में मनाएगी। इस अवसर पर जयपुर में अल्बर्ट हॉल में सुबह 10:30 बजे 'संविधान हत्या दिवस' प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा।

प्रदर्शनी का उद्घाटन राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी करेंगे। प्रदर्शनी का उद्देश्य 1975 के आपातकाल की विभीषिका को जन-जन तक पहुंचाना है। यह प्रदर्शनी केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय और राज्य सरकार के कला, साहित्य, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग के दिशा-निर्देशों के तहत आयोजित की जा रही है। भाजपा कार्यकर्ता इस अवसर पर आपातकाल के दौरान भारतीय जनसंघ और आरएसएस के संघर्ष और बलिदान की गाथा को भी जनता के सामने लाएंगे।

भाजपा का चलेगा जागरूकता अभियान, दिखाएंगे फिल्म

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के अनुसार 25 जून, 1975 को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की ओर से लागू किया गया आपातकाल भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का सबसे काला अध्याय था। इंदिरा गांधी ने 1971 के चुनाव में सरकारी संसाधनों का दुरुपयोग और धांधली की। इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले ने उन्हें दोषी ठहराया और उनका चुनाव रद्द किया। सत्ता बचाने के लिए उन्होंने आपातकाल थोप दिया, जिससे लोकतंत्र की हत्या हुई। आपातकाल के दौरान विपक्षी नेताओं को जेल में डाल दिया गया, प्रेस की स्वतंत्रता छीन ली गई और नागरिक अधिकारों का हनन हुआ। भाजपा का उद्देश्य नई पीढ़ी को इस काले दौर की सच्चाई से अवगत कराना है। इसके लिए प्रदेशभर में बूथ, मंडल, जिला और राज्य स्तर पर कार्यक्रम होंगे। इस दौरान धरना, संगोष्ठी और प्रदर्शनी जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे और आपातकाल पर बनी फिल्म दिखाई जाएगी। आपातकाल कांग्रेस की तानाशाही और परिवारवादी सोच का प्रतीक था। भाजपा ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे इस 'काले अध्याय' को जनता तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। भाजपा ने आपातकाल की 50वीं बरसी को 'संविधान हत्या दिवस' के रूप में मनाने का ऐलान किया है। पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व ने इसे लोकतंत्र के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर बताया है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery