Friday, June, 27,2025

बकरीद पर कुर्बानी आज... ईदगाह में होगी मुख्य नमाज

जयपुर: शहर में कुर्बानी का पर्व ईद-उल-अजहा (बकरीद) शनिवार को मनाया जाएगा। शहर की मस्जिदों में नमाज अदा कर मुस्लिम अकीदतमंद मुल्क में अमन-चैन की दुआ करेंगे। मुख्य नमाज ईदगाह में सुबह 8 बजे अदा की जाएगी, जबकि जामा मस्जिद में नमाज सुबह 6:30 बजे होगी। नमाज के बाद घरों में कुर्बानी दी जाएगी। शुक्रवार को ईदगाह बकरा मंडी में खूब रौनक रही। यहां 15 हजार से लेकर लगभग 2 लाख रुपए तक के बकरे बिकने के लिए लाए गए थे। बकरों की खरीद-फरोख्त दिनभर चलती रही। जयपुर सहित आस-पास के ग्रामीण इलाकों से आए लोग बकरा खरीदने के लिए उत्साहित नजर आए। व्यापारियों के पास बकरों की अजमेरी, गुर्जरी, तोतापरी, मेवाती, जैमुनापारी, सुरती, सिरोही सहित अन्य नस्लें थीं, जिन्हें लोगों ने खासा पसंद किया।

सफाईकर्मियों की छुट्टियां रद्द

निगम अधिकारियों ने बताया कि तीन दिन तक प्रत्येक वार्ड में अतिरिक्त सफाईकर्मी, हूपर और ट्रैक्टर-ट्रॉलियां तैनात रहेंगी। साथ ही यह सुनिश्चित किया जाएगा कि कहीं भी सीवर ओवरफ्लो न हो। अतिरिक्त आयुक्त सुरेंद्र सिंह यादव ने आदेश दिए कि इन तीन दिनों में किसी भी सफाईकर्मी को छुट्टी नहीं दी जाएगी और निगम क्षेत्र में सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

दो दांत वाले बकरों की रही डिमांड

कई बकरों के नाम फिल्मी अभिनेताओं के नाम पर रखे गए थे, जिससे खरीदारों में खास उत्साह देखने को मिला। लोगों ने बकरों के सींग, आंख, नाक, चाल और शरीर पर विशेष निशानों के आधार पर मोलभाव किया। साथ ही बाजारों में नए कपड़ों की खरीदारी भी खूब हुई।

ईद और निर्जला एकादशी पर सफाई के विशेष इंतजाम

निर्जला एकादशी और बकरीद के मौके पर शहर की सफाई व्यवस्था को मजबूत करने के लिए शुक्रवार को हेरिटेज नगर निगम की विशेष बैठक हुई। बैठक में अतिरिक्त आयुक्त सुरेंद्र सिंह यादव, उपायुक्त सतर्कता पुष्पेंद्र सिंह राठौड़, स्वच्छता उपायुक्त देवानंद शर्मा, चेयरमैन पवन शर्मा नटराज, लोक वाहन समिति गैराज के चेयरमैन रजत विश्नोई, गिर्राज नाठा, पूरनचंद सैनी सहित निगम अधिकारी और वार्ड के सीएसआई एसआई उपस्थित रहे। निर्णय लिया गया कि त्योहारों के दौरान मंदिरों और मस्जिदों के बाहर विशेष सफाई व्यवस्था की जाएगी तथा रंगोली से सजावट भी की जाएगी। बकरीद के दिन कचरा ढोने वाले वाहनों को पूरी तरह ढककर चलाया जाएगा ताकि रास्ते में गंदगी न फैले।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery