Friday, June, 27,2025

JJM घोटाले में ED ने 47.80 करोड़ की संपत्ति जब्त की

जयपुर: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के जयपुर जोनल ऑफिस ने जल जीवन मिशन (जेजेएम) घोटाले से जुड़े पांच आरोपियों पदमचंद जैन, महेश मित्तल, संजय बडाया, महेश जोशी और विशाल सक्सेना तथा उनके परिजनों और सहयोगी फर्मों की कुल 47.80 करोड़ रुपए की चल-अचल संपत्तियों को अस्थायी रूप से जब्त किया है। यह कार्रवाई मनी लॉन्डिंग निवारण अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के तहत की गई है। जब्त की गई संपत्तियों में जयपुर के विभिन्न हिस्सों में स्थित कृषि भूमि, आवासीय फ्लैट, मकान और अन्य चल संपत्तियां शामिल हैं। इस कार्रवाई से ईडी ने जल जीवन मिशन घोटाले में संलिप्त लोगों पर शिकंजा कसा है। जांच एजेंसी के अनुसार यह कार्रवाई घोटाले से अर्जित अवैध संपत्तियों को लक्षित करने के लिए की गई है। मामले में आगे की जांच जारी है।

पूर्व मंत्री महेश जोशी की जमानत याचिका खारिज

जेजेएम घोटाले में गिरफ्तार पूर्व मंत्री महेश जोशी की जमानत याचिका को ईडी मामलों की विशेष अदालत ने शुक्रवार को खारिज कर दिया। जमानत खारिज करते हुए न्यायाधीश खगेंद्र कुमार शर्मा ने कहा कि जोशी पर गंभीर आरोप हैं और जांच अभी लंबित है, इसलिए उन्हें जमानत का लाभ नहीं दिया जा सकता। ईडी के वकील अजात शत्रु ने बहस के दौरान दावा किया कि जोशी ठेकेदारों से रिश्वत लेते थे। कई बड़े ठेकेदार पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं, जबकि ठेकेदार महेश मित्तल और अन्य आरोपियों की जांच जारी है। जोशी के करीबी संजय बड़ाया पर भी 5 करोड़ रुपए के लेन-देन का आरोप है। वहीं, जोशी के वकील विवेक राज बाजवा ने दलील दी कि ईडी ने सुनी-सुनाई बातों और काल्पनिक आधार पर जोशी को फंसाया है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बावजूद गवाहों की वीडियोग्राफी नहीं की गई, जिससे उनकी विश्वसनीयता संदिग्ध हो जाती है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery