Friday, February, 06,2026

जयपुर जोनल ऑफिस ने की 13.48 करोड़ की संपत्ति कुर्क

जयपुर: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के जयपुर जोनल ऑफिस ने भारतीय रेलवे के साथ की गई सुनियोजित और बड़े पैमाने की धोखाधड़ी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 13.48 करोड़ रुपए मूल्य की अचल संपत्ति को अस्थायी रूप से कुर्क किया है। यह कार्रवाई धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA), 2002 के तहत की गई है। यह मामला एम/एस विनायक लॉजिस्टिक्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, एम/एस विनायक लॉजिस्टिक्स और उनके प्रोपराइटर/डायरेक्टर प्रवेश काबरा से जुड़ा है। इस नई कुर्की के साथ अब तक कुल 16.15 करोड़ रुपए की संपत्तियां अटैच की जा चुकी हैं।

ईडी की जांच में सामने आया कि आरोपियों ने वर्ष 2021-22 के दौरान रेलवे बुकिंग रिकॉर्ड में हेरफेर किया। मार्बल पाउडर, वेस्ट मार्बल पाउडर और डोलोमाइट जैसे महंगे माल को एलम पाउडर और पुट्टी जैसे कम भाड़े वाले माल के रूप में दर्ज किया गया। इसका उद्देश्य रेलवे फ्रेट और जीएसटी की चोरी करना था।

120 से अधिक रेक का अवैध परिवहन

आरोपियों ने फर्जी फॉरवर्डिंग नोट, ई-फॉरवर्डिंग नोट्स और गलत कोड का इस्तेमाल कर 120 से अधिक रेक का अवैध परिवहन किया। GSI की जांच में पुष्टि हुई कि घोषित माल वास्तव में मार्बल और डोलोमाइट पाउडर था। इससे आरोपियों ने 16.15 करोड की अवैध कमाई की।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery