Monday, March, 16,2026

आदर्श क्रेडिट केस में 7.72 करोड़ की संपत्ति कुर्क

जयपुर: ईडी जयपुर ने आदर्श क्रेडिट को ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड और इससे जुड़े धन शोधन मामले में कार्रवाई की है। पीएमएलए के तहत लगभग 7.72 करोड़ की चल और अचल संपत्तियों को अस्थायी रूप से कुर्क किया गया है। यह कार्रवाई मुख्य आरोपी मुकेश मोदी, राहुल मोदी और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ चल रही जांच का हिस्सा है। ईडी की जांच एसओजी, राजस्थान द्वारा दर्ज एफआईआर पर आधारित है। जांच में सामने आया कि मुकेश मोदी और राहुल मोदी ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर हजारों गरीब निवेशकों से करोड़ों रुपए जुटाए। निवेशकों को असामान्य रूप से अधिक रिटर्न का लालच देकर धन एकत्र किया गया। बाद में यह राशि आदर्श ग्रुप ऑफ कंपनीज, उसके निदेशकों, फर्मों, एलएलपी और अन्य संस्थाओं के माध्यम से निकाल ली गई। इससे निवेशकों को भारी नुकसान हुआ और आरोपियों को अवैध लाभ पहुंचा।

फंड को परिवार और कंपनियों में किया डायवर्टः जांच में पाया गया कि सोसायटी पर मुकेश मोदी और उनके परिवार का पूरा नियंत्रण था। जुटाए गए फंड को विभिन्न तरीकों से गलत दिशा में भेजा गया। इसमें असुरक्षित ऋण दिए गए, परिवार के सदस्यों को प्रोत्साहन राशि के नाम पर भुगतान किया गया और एजेंसी कमीशन के जरिए पारिवारिक फर्मों को धन पहुंचाया गया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery