Saturday, April, 26,2025

ईडी ने पूर्व मंत्री महेश जोशी को किया गिरफ्तार

जयपुर: जल जीवन मिशन में 900 करोड़ के घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता डॉ. महेश जोशी को गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार सुबह 11 बजे महेश जोशी अपने निजी सहायक के साथ जयपुर स्थित ईडी मुख्यालय पहुंचे थे। इंडी अधिकारियों ने जोशी से 11.30 बजे पूछताछ शुरू की जो करीब पांच घंटे तक चली। अधिकारियों ने जोशी से घोटाले के संबंध में जानकारी मांगी। पूछताछ के बाद देर रात महेश जोशी को ईडी ने सीबीआई मामलों की कोर्ट संख्या 3 के न्यायाधीश सुनील रणवाह के गांधीनगर स्थित आवास पर पेश किया। जहां से महेश जोशी को चार दिन ईडी की कस्टडी में भेज दिया। ईडी की ओर से अधिवक्ता अजात शत्रु मीना ने गिरफ्तारी से संबंधित पहलू न्यायाधीश के सामने रखे।

मुझे कानून पर पूरा भरोसाः जोशी

हिरासत में लेने के बाद महेश जोशी ने कहा कि मुझे देश के कानून पर पूरा भरोसा है। मैंने जल जीवन मिशन मामले में कोई गड़बड़ी नहीं की है। किसी से कोई पैसा नहीं लिया है। जिन लोगों ने गड़बड़ी की थी, उनके खिलाफ कार्रवाई करके मैंने उन्हें ब्लैकलिस्टेड किया था। उन्हीं के बयानों के आधार पर मुझे ईडी ने गिरफ्तार किया है। उम्मीद है कि मुझे न्याय मिलेगा। हिरासत के दौरान महेश जोशी की देर शाम तबीयत बिगड गई, जिसके बाद उन्हें एसमएस अस्पताल की इमरजेंसी में इलाज के लिए ले जाया गया।

अब तक चार अरेस्ट

ईडी इस मामले में अब तक पीयूष जैन, पदम चंद जैन, महेश मित्तल और संजय बड़ाया को गिरफ्तार कर चुकी है। ईडी की पीएमएलए कानून के तहत जांच जारी है। माना जा रहा है कि मामले में जलदाय विभाग से जुड़े अधिकारियों व अन्य लोगों पर भी कार्रवाई हो सकती है।

चार्जशीट में 500 करोड़ का घोटाला

जेजेएम घोटाले को लेकर तत्कालीन सांसद व कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोडी लाल मीणा ने 20 हजार करोड़ के भ्रष्टाचार का दावा किया था। लेकिन ईडी की ओर से अदालत में दाखिल चार्ज शीट में अब तक 500 करोड़ के भ्रष्टाचार का हवाला दिया गया है।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery