Wednesday, February, 04,2026

सत्ता का अर्थ अधिकार नहीं, बल्कि सेवाः बैरवा

जयपुर: गुलाबी नगरी की पावन धरा पर उस समय शक्ति और शांति का अद्भुत संगम देखने को मिला, जब शासन प्रभाविका एवं आगम विदुषी महासती डॉ. कुमुदलता महाराज के दस वर्षों के अंतराल के बाद जयपुर में मंगल आगमन पर आध्यात्मिक अनुष्ठान का आयोजन हुआ। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री, आईएएस-आईपीएस अधिकारी, उद्योग जगत के प्रतिनिधि एवं हजारों श्रद्धालु उपस्थित रहे।

समारोह की अध्यक्षता उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने की। उन्होंने कहा कि सत्ता का वास्तविक अर्थ अधिकार नहीं, बल्कि अंत्योदय की सेवा है, जिसकी प्रेरणा उन्हें महासती के सानिध्य से मिलती है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आईएएस अधिकारी कुलदीप रांका ने कहा कि प्रशासनिक व्यस्तताओं के बीच संतों का सान्निध्य नैतिकता और सेवा का मार्ग दिखाता है। उन्होंने महासती के अनुशासन और तपस्या को समाज के लिए प्रकाश स्तंभ बताया। वहीं, एडीजी वी. के. सिंह ने कहा कि गुरु मां के संपर्क से उनके जीवन में शांति और कोमलता का संचार हुआ है। उन्होंने बताया कि अब उनके दिन का प्रारंभ 'जय जिनेंद्र' के दिव्य मंत्रोच्चार से होता है।

रेमंड्स व बॉलीवुड पर गुरु मां का हुआ प्रभाव

रेमंड्स ग्रुप के सीईओ शांतिलाल पोखरना ने बताया कि महासती के प्रभाव से रेमंड्स के एमडी गौतम सिंघानिया ने अहिंसा के सिद्धांतों को अपनाना प्रारंभकिया है। फिल्म निर्माता के.सी. बोकाड़िया ने कहा कि उनकी फिल्मों में अब मांसाहार का चित्रण नहीं होता। पूर्व लोकायुक्त एस.एस. कोठारी ने न्याय और अध्यात्म के संबंधों पर प्रकाश डाला।

मंत्रोच्चार केवल ध्वनि नहीं

महासती डॉ. कुमुदलता ने अपने प्रवचन में कहा कि मंत्रोच्चार केवल ध्वनि नहीं, बल्कि ब्रह्मांडीय ऊर्जा का संचार है। लुंकड्जी की ओर से 27 दिन की तपस्या एवं प्रत्याखान की घोषणा भी की गई। कार्यक्रम का प्रभावी संचालन प्रवास समिति संयोजक प्रदीप गुगलिया ने किया। समापन पर हुकमचंद जामड़, अनिल चतर, मानक तालेड़ा एवं अशोक श्रीमाल ने आभार व्यक्त किया। अंत में हजारों श्रद्धालुओं ने गौतम प्रसादी ग्रहण की।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery