Friday, September, 26,2025

टीम की मेहनत और प्रतिबद्धता से बना भारत 24 न्यू इंडिया की सशक्त आवाज

जयपुर: मीडिया जगत की प्रमुख हस्ती डॉ. जगदीश चंद्र का 76वां जन्मदिन सोमवार को भारत 24: विजन ऑफ न्यू इंडिया के नोएडा कार्यालय में भव्य रूप में मनाया गया। इस अवसर पर पूरी टीम ने एकजुट होकर उनके नेतृत्व, दृष्टि और पत्रकारिता व मीडिया जगत में उनके उल्लेखनीय योगदान के प्रति सम्मान प्रकट किया। इस दौरान केक काटने की रस्म निभाई गई। इसके बाद शुभकामनाओं का दौर चला।

इस अवसर पर न्यूज डायरेक्टर सैयद उमर, पॉलिटिकल एडिटर अदिति नागर सहित वरिष्ठ एंकर व टीम सदस्य पलक प्रकाश, आकांक्षा तोमर, रंजन रावत, पूजा यादव, अनु श्रीधर, अखिलेश वर्मा, पूर्णिमा मिश्रा, प्रीति नेगी, शान नंदा, अमित सुमन आदि ने डॉ. जगदीश चंद को जन्मदिन की शुभकामनाएं और बधाई दी। इतना प्यार और स्नेह पाकर भावुक हुए डॉ. जगदीश चंद्र ने सबका आभार व्यक्त किया और अपनी युवा टीम के समर्पण और ऊर्जा की सराहना की। उन्होंने कहा कि टीम की मेहनत और प्रतिबद्धता भारत 24 को न्यू इंडिया की सशक्त आवाज बनाती है और वे ऐसे उत्साही परिवार का नेतृत्व कर गर्व महसूस करते हैं। सहयोगियों ने सैयद उमर के नेतृत्व में उन्हें दीर्घायु, अच्छे स्वास्थ्य और सफलता की शुभकामनाएं दीं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery