Tuesday, August, 12,2025

सरकार की पर्ची फिर लीक कुशासन से जनता हुई त्रस्त

जयपुर: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने राज्य सरकार को निशाने पर लेते हुए एक बार फिर से तीखे तंज कसे। उन्होंने कहा कि पर्ची से बनी सरकार में जनता सुरक्षित नहीं है, कुशासन से जनता त्रस्त है। पीसीसी में सोमवार को डेगाना विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक अध्यक्ष, ब्लॉक कार्यकारिणी सदस्य, मण्डल अध्यक्ष, मण्डल कार्यकारिणी सदस्य, नगर अध्यक्ष सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डोटासरा का आभार जताया। इस दौरान मीडिया से रूबरू होते हुए डोटासरा ने कहा कि कभी जयपुर शहर भाजपा की कार्यकारिणी का पर्चा लीक हो जाता है, कभी मुख्यमंत्री के भाषण का पर्चा लीक हो जाता है। इससे बड़ा दुर्भाग्य इस प्रदेश का दूसरा नहीं हो सकता है।

एक भी वोट नहीं काटने देंगे

डोटासरा ने कहा कि आज पौने दो साल के शासन में ही जनता इस सरकार से त्रस्त हो चुकी है। 36 कौम कांग्रेस के साथ खड़ी है, आज देश में कांग्रेस की मजबूती की आवश्यकता है। डोटासरा ने बिहार की तर्ज पर प्रदेश में भी चुनाव आयोग द्वारा चलाए जा रहे मतदाता पुनरीक्षण अभियान को लेकर कहा कि चुनाव आयोग के साथ मिलकर जहां कांग्रेस का वोट बैंक है, वहां नाम काटे जा रहे है और भाजपा के लिए फर्जी नाम जोड़े जा रहे हैं, लेकिन राजस्थान में ऐसा नहीं होने देंगे।

7 दिन में रिक्त बूथों पर बीएलओ लगाएंगे

डोटासरा ने कहा कि हम राजस्थान में ग्रास रूट तक संगठन को मजबूत कर रहे हैं, हमने 52000 बूथों पर कार्यकारिणी गठित कर दी है। 312 नगर अध्यक्ष बना दिए हैं और 400 ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि अधिकांश बूथों में बीएलओ की नियुक्ति कर चुके हैं। कुछ जगहों पर बीएलओ की नियुक्ति नहीं हुई है। ऐसे में हमने वहां पर सात दिन का समय दिया है, सात दिन के भीतर सभी 52000 बूथों पर बीएलओ की नियुक्ति कर देंगे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery