Thursday, July, 03,2025

लोकतंत्र और संविधान की रक्षा में भी आगे आएं चिकित्सकः डोटासरा

जयपुर:  राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के चिकित्सा प्रकोष्ठ की ओर से डॉक्टर्स-डे पर जयपुर के तोतूका भवन सभागार में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में चिकित्सा के क्षेत्र में श्रेष्ठ कार्य करने वाले चिकित्सकों को सम्मानित किया गया। इस दौरान कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने सभी चिकित्सकों को डॉक्टर्स-डे की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि चिकित्सा एक ऐसा क्षेत्र है, जहां व्यक्ति पीड़ा और उम्मीद दोनों लेकर आता है और डॉक्टर उसका दुख दूर कर मुस्कान के साथ घर भेजते हैं। इसी सेवा भाव के कारण डॉक्टरों को धरती पर ईश्वर के रूप में देखा जाता है।

उन्होंने कहा कि चिकित्सकों का काम केवल इलाज तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि उन्हें देश की तरक्की, गरीबों की शिक्षा, संविधान की रक्षा और आमजन के अधिकारों को सुरक्षित रखने में भी भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि बुद्धिजीवी वर्ग के रूप में डॉक्टरों की जिम्मेदारी और भी अधिक है, इसलिए उन्हें यह भी देखना चाहिए कि सरकार सही दिशा में कार्य कर रही है या नहीं। उन्होंने कहा कि आज देश में तानाशाही और संविधान विरोधी प्रवृत्तियां बढ़ रही हैं, ऐसे में डॉक्टरों को लोकतंत्र और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा में भी योगदान देना चाहिए। डोटासरा ने चिकित्सकों से अपील की कि वे समाज के प्रति अपने दायित्वों को समझें और समाज व देश को दिशा देने के लिए आगे आएं। इस कार्यक्रम में डोटासरा के अलावा नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी सहित बड़ी संख्या में चिकित्सा प्रकोष्ठ से जुड़े चिकित्सकों ने भाग लिया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery