Thursday, June, 26,2025

कंडम विमान उड़ा रहे हैं, इससे बुरा क्या होगाः डोटासरा

जयपुर: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने देश में 20 प्रतिशत विमानों की खराब स्थिति को लेकर केन्द्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि आए दिन तकनीकी खराबी के कारण आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। देश में कंडम विमान उड़ाए जा रहे हैं, इससे बुरा और क्या होगा ? देश की जनता को यह भी पता नहीं है कि नागरिक उड्डयन मंत्री कौन हैं?

अगर कांग्रेस की सरकार होती तो हम पूरी जिम्मेदारी लेते, लेकिन वर्तमान सरकार में कोई जवाबदेही लेने को तैयार नहीं है। देश में कहीं भी कुछ भी सुरक्षित नहीं है। गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि चाहे केंद्र हो या राज्य सरकार, कोई भी जनसुरक्षा की ओर ध्यान नहीं दे रहा।

उन्होंने कहा कि अहमदाबाद में दुर्घटनाग्रस्त हुए बोइंग 787- 8 ड्रीमलाइनर विमान हादसे के बाद विमानों की स्थिति को लेकर सवाल उठने लगे हैं। देश में आठ एयरलाइंस के पास कुल 813 विमान हैं, जिनमें से 105 विमान, 15 से 25 साल पुराने हैं। पुराने विमानों को लेकर 'सच बेधड़क' ने सोमवार को 'विंटेज विमानों के भरोसे भारत की एयरलाइंस' शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी, जिसके बाद विपक्ष ने केंद्र सरकार को घेरना शुरू किया है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery