Friday, March, 13,2026

उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने की पर्यटन व धरोहर परियोजनाओं की समीक्षा

जयपुर: उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी की अध्यक्षता में बुधवार को पर्यटन भवन में विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में दीया कुमारी ने वित्तीय वर्ष 2024-25 और 2025-26 की लंबित बजट घोषणाओं के त्वरित क्रियान्वयन के साथ-साथ 2026-27 के बजट कार्यों के लिए समय सीमा निर्धारित करने, एजेंसियों के साथ समन्वय कर डीपीआर व लागत प्रस्ताव तैयार कराने के निर्देश दिए। दीया कुमारी ने अधिकारियों को राजस्थान दिवस सप्ताह (14-19 मार्च) को भव्य रूप से आयोजित करने के निर्देश दिए, जिसमें क्षेत्रीय लोककला का प्रदर्शन और राज्य की सांस्कृतिक पहचान को केंद्र में रखा जाए। उन्होंने 2027 में जयपुर स्थापना के 300 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य महोत्सव आयोजित करने के लिए भी अधिकारियों से चर्चा की। दीया कुमारी ने कहा कि राज्य सरकार राज्य की कला, संस्कृति और ऐतिहासिक धरोहर के संरक्षण में गहनता से काम कर रही है और बजट घोषणाओं को समय पर पूर्ण करना सर्वोच्च प्राथमिकता है।

परियोजनाओं के क्रियान्वयन के निर्देश

बैठक में पर्यटन विभाग से जुड़े डे-नाइट बस टूर्स, पर्यटक सहायता बल के रिफ्रेशर कोर्स, महत्वपूर्ण पर्यटन परियोजनाओं जैसे महाराणा प्रताप टूरिस्ट सर्किट, पुष्कर प्रोजेक्ट और ट्राइबल टूरिस्ट सर्किट की त्वरित क्रियान्विति पर दिशा-निर्देश दिए गए। इसके अलावा कला, साहित्य एवं संस्कृति और पुरातत्व विभाग की समीक्षा करते हुए शेखावाटी की हवेलियों, 11 चिह्नित बावड़ियों के संरक्षण और जयपुर के कथक केंद्र, जवाहर कला केंद्र, शिल्पग्राम व रवींद्र रंगमंच के उन्नयन के लिए समयबद्ध कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए गए।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery