Friday, June, 27,2025

सड़कों पर अनिवार्य रूप से बनानी होंगी नालियां: दीया कुमारी

जयपुर: प्रदेश में मानसून के दौरान सड़कों पर जलभराव की समस्या को दूर करने और बरसात में सड़कों को टूटने से बचाने के लिए उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने सड़कों पर नालियां अनिवार्य रूप से बनाने के निर्देश दिए हैं। दरअसल, बारिश के दिनों में सड़कों पर पानी भर जाता था और नालियों के कारण कई दर्दनाक हादसे होते थे। इस कारण पहले नालियों का निर्माण नहीं किया जाता था। लेकिन मानसून या मामूली बारिश के दौरान भी जलभराव की समस्या बनी रहती थी। उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने मंगलवार को मानसून से पहले सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD) की तैयारियों की समीक्षा की। निर्माण भवन में हुई इस बैठक में उन्होंने विभागीय अधिकारियों को मानसून के दौरान सड़कों और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए।

अब इंजीनियरिंग स्तर पर बनेगी योजना

डिप्टी सीएम ने PWD और NHAI को निर्देश दिए हैं कि नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों में मानसून में सड़कों के टूटने की समस्या से बचने के लिए सभी नई सड़कों के साथ अनिवार्य रूप से नालियों का निर्माण किया जाए। भविष्य में बनने वाली सभी सड़कें चाहे वे अटल पथ हों या अन्य कोई सड़क परियोजना उन पर जल निकासी की व्यवस्था अनिवार्य रूप से की जाएगी, ताकि बार-बार सड़कों को नुकसान न हो। जलभराव से छुटकारा पाने के लिए अब इंजीनियरिंग स्तर पर योजना बनाई जाएगी।

पुरानी सड़कों पर बनाए जाएंगे कच्चे ड्रेनेज

उपमुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जहां-जहां जलभराव की संभावना रहती है, वहां कच्चे ड्रेनेज बनाकर जल निकासी की व्यवस्था की जाए, ताकि सड़कों पर जलभराव की स्थिति से बचा जा सके। साथ ही, मानसून से पहले उन सड़कों के गड्डों और कटाव की प्राथमिकता से मरम्मत करवाने के निर्देश दिए गए हैं। जिन क्षतिग्रस्त पुलियाओं, रपटों या अन्य संरचनाओं की मरम्मत कार्यों को मंजूरी मिल चुकी है, उन्हें भी तत्काल प्रभाव से पूरा करने के निर्देश दिए है।

अधिकारियों को दी चेतावनी

हर बार मानसून के दौरान सड़कें खराब हो जाती हैं और जलभराव से यातायात बाधित होता है। इस पर चिंता जताते हुए उपमुख्यमंत्री ने अधिकारियों को चेतावनी दी है कि यदि बारिश के दौरान यातायात बाधित होता है या सड़कें खराब होती हैं तो जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। पुराने जर्जर भवनों का तत्काल निरीक्षण कर उन्हें अनुपयोगी घोषित कर खाली करवाएं। साथ ही, अतिवृष्टि और बाढ़ के हालातों से निपटने के लिए सभी संभागों में कंट्रोल रूम स्थापित करने के निर्देश दिए।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery