Sunday, March, 15,2026

पारंपरिक कला-हस्तशिल्प को संरक्षण व स्थानीय अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती

जयपुर: उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने सी-स्कीम स्थित सिटी मॉल, लोअर ग्राउंड फ्लोर में 'सिटी बाजार' का उद्घाटन किया। राजमंदिर सिनेमा के निकट स्थित इस बाजार से राजस्थान की कला, समृद्धि और संस्कृति के प्रतीक क्षेत्रीय उत्पादों को बढ़ावा मिलेगा।

समारोह में विधायक गोपाल शर्मा विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने रिबन कटिंग एवं दीप प्रज्वलन के पश्चात सिटी बाजार का विस्तृत अवलोकन किया और 67 स्थानीय उद्यमियों व व्यापारियों से सीधा संवाद किया। उन्होंने जयपुरी ज्वेलरी, हस्तनिर्मित मोजड़ी, मीनाकारी चूड़ियां, चांदी पोतल शिल्प, ब्लॉक प्रिंट एवं एथनिक वियर सहित विविध उत्पादों को देखा।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि 'मिटी बाजार प्रदेश के कारीगरों, हस्तशिल्पियों और स्थानीय उद्यमियों के उत्कृष्ट उत्पादों को प्रदर्शित करने का एक सशक्त मंच है। ऐसे प्रयास न केवल पारंपरिक कला और हस्तशिल्प को संरक्षण देते हैं, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती प्रदान करते हैं।' महिला उद्यमियों की भागीदारी इस आयोजन की विशेष उपलब्धि रही। इससे पूर्व कार्यक्रम में व्यापारियों एवं आयोजकों ने उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी का स्वागत किया। पिंक सिटी कंसोर्टियम के प्रबंध निदेशक अजय जैन ने कहा कि सिटी बाजार हमारा सपना था, जिसके जरिए जयपुर के कारीगरों को उनकी काला के योग्य मंच देना चाहते थे। आज वह सपना साकार हुआ। दीया कुमारी जी की उपस्थिति ने इस आयोजन को जो गरिमा दी, उसके लिए हम हृदय से आभारी हैं। हमें विश्वास है कि मिटी बाजार 'मेड इन जयपुर' को एक गर्व का ब्रांड बनाने में सहायक होगा। भारत 24 के नेशनल बिजनेस हेड डॉ. देवेंद्र पाठक ने भी सिटी बाजार का अवलोकन किया और सिटी बाजार के मालिक अजय जैन को बहुत-बहुत शुभकामनाएं और बधाई दी। इस अवसर पर भावना शर्मा, एक सी जैन, मंजू लुनिया, आयुषी शमां, मधुरिमा दीक्षित, मोहित जैन और शहर की जानी-मानी हस्तियों मौजूद रहीं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery