Wednesday, November, 05,2025

दिवाली पर 76 हजार 400 करोड़ की रिकॉर्ड तोड़ खरीदारी का अनुमान

जयपुर: इस बार दीपावली पर प्रदेशभर में जबरदस्त खरीदारी देखने को मिल रही है। व्यापारी वर्ग को उम्मीद है कि इस त्योहार सीजन में प्रदेश में कुल व्यापार 76,400 करोड़ रुपए तक पहुंच सकता है।

यह आंकड़ा पिछले साल के मुकाबले करीब 17 प्रतिशत ज्यादा है। महंगाई होने के बावजूद बाजारों में रौनक बनी हुई है। इसका मुख्य कारण है कि सरकार ने कुछ वस्तुओं पर जीएसटी की दरें घटा दी हैं और साथ ही सरकारी कर्मचारियों का डीए (महंगाई भत्ता) भी बढ़ाया गया है। इससे लोगों की जेब में खर्च करने के लिए अब अधिक पैसा आ गया है। राजस्थान खाद्य पदार्थ व्यापार संघ के अध्यक्ष बाबूलाल गुप्ता ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त को लाल किले से स्वदेशी अपनाओ का आह्वान किया था जिससे देशी सामानों की मांग बढ़ी है।

वहीं किसानों को भी इस बार बाजरा, कपास, सोयाबीन, मूंग आदि फसलों से अच्छी आमदनी हुई है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में भी खरीदारी में तेजी आई है। मौजूदा समय में बाजारों में सभी प्रकार की वस्तुओं की खूब बिक्री हो रही है। ऑटो मोबाइल सेक्टर सबसे ज्यादा उत्साहित है। कार, ट्रैक्टर, ट्रक, बस आदि की बुकिंग जोरों पर है, जिससे सिर्फ इस क्षेत्र में ही 18,000 करोड़ रुपए का व्यापार होने का अनुमान है। शादी ब्याह से जुड़ी चीजें जैसे साड़ियां, शेरवानी, टेंट, लाइट, कैटरिंग आदि का कारोबार भी 8,000 करोड़ रुपए के पार जा सकता है। वहीं गहनों के व्यापार में भी तेजी आई है। हालांकि टंच की शुद्धता को लेकर थोड़ी चिंता जरूर है।

'वोकल फॉर लोकल' थीम पर सजा बाजार

राजधानी जयपुर में पांच दिवसीय दीपोत्सव का भव्य शुभारंभ भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने गुरुवार को एमआई रोड पर रंग-बिरंगी लाइटिंग जलाकर किया। उन्होंने प्रदेशवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दी। मदन राठौड़ ने बताया कि इस बार एमआई रोड की सजावट 'वोकल फॉर लोकल' थीम पर की गई है। इस सजावट में पूरी तरह स्वदेशी उत्पादों का उपयोग हुआ है, जिससे स्थानीय कारीगरों और व्यापारियों को प्रोत्साहन मिला है। समारोह में पूर्व सांसद रामचरण बोहरा, विधायक कालीचरण सराफ, मंत्री भूपेंद्र सैनी, मेयर कुसुम यादव सहित कई लोग मौजूद थे।

दीपावली पर रंग-बिरंगी सजावटः त्योहारों के चलते पर्यटकों की आवाजाही भी बढ़ी है। बाजारों की चहल-पहल भी अधिक हो गई है। दीपावली पर रंग-बिरंगी सजावट और मेले जैसे उत्साह को देखने के लिए देश-विदेश से पर्यटक जयपुर आते हैं। यहां हेरिटेज की दीवारों से लेकर ऊंची-ऊंची इमारतों तक झालरें रोशनी बिखेरती हैं। दीपोत्सव के दौरान जौहरी बाजार, बड़ी चौपड़, छोटी चौपड़, त्रिपोलिया बाजार, किशनपोल और चांदपोल बाजार में होने वाली आकर्षक सजावट न केवल परंपरा का प्रतीक है बल्कि शहर की पहचान भी बन चुकी है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery