Tuesday, August, 12,2025

डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 23.56 लाख रुपए की ठगी

जयपुर:  जयपुर के 75 वर्षीय बुजुर्ग से 'डिजिटल अरेस्ट' का डर दिखाकर 23.56 लाख रुपए ठगने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के सरगना सनी कुमार शर्मा को साइबर क्राइम पुलिस ने बेंगलुरु से गिरफ्तार कर लिया है। गिरोह का नेटवर्क देश के कई बड़े शहरों में फैला हुआ है। 23 मई, 2025 को पीड़ित को फोन कर खुद को मुंबई पुलिस अधिकारी बताने वाले ठग ने मनी लॉन्ड्रिंग के झूठे आरोप में गिरफ्तारी का डर दिखाया और व्हाट्सएप पर नकली कोर्ट सीन दिखाकर विश्वास में लिया। पीड़ित ने 26 मई को 23.56 लाख रुपए एक बताए गए खाते में ट्रांसफर कर दिए। पुलिस ने खाते की जांच कर मुख्य खाताधारक सुरेश जाट को दिल्ली से पकड़ा और फिर उसके तीन सहयोगियों को सोनीपत जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया। पूछताछ में गिरोह के सरगना सनी कुमार का नाम सामने आया, जिसे टीम ने बेंगलुरु से गिरफ्तार किया। गिरोह ने चंडीगढ़, दिल्ली, पटना और बेंगलुरु समेत कई शहरों में ऐसी वारदातों को अंजाम दिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर नेटवर्क की पूरी जानकारी जुटा रही है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery