Friday, September, 26,2025

पांच अधिकारी-कर्मचारी 3.10 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

जयपुर:  धौलपुर नगर परिषद में सामूहिक भ्रष्टाचार का बड़ा मामला सामने आया है। एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने गुरुवार को नगर परिषद के पांच अधिकारी और कर्मचारियों को 3.10 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। मामला पानी निकासी के भुगतान से जुड़े बिल पास कराने का है। जुड़े बिल पास कराने का है। गिरफ्तार आरोपियों में सहायक अभियंता प्रिया झा, वरिष्ठ सहायक नीरज शर्मा, वरिष्ठ सहायक व कैशियर भारत परमार, अग्निशमन शाखा का चालक देवेन्द्र कुमार शर्मा और संविदाकर्मी हरेन्द्र गुर्जर शामिल हैं। एसीबी की शुरुआती जांच में नगर परिषद आयुक्त अशोक कुमार शर्मा की भूमिका भी संदिग्ध पाई गई है। उन्हें पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। एसीबी की एडीजी स्मिता श्रीवास्तव ने बताया कि शिकायत
मिलने के बाद रणनीतिक ट्रैप प्लानिंग की गई। भरतपुर रेंज के डीआईजी राजेश सिंह और एएसपी अमित सिंह के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए टीम ने सभी आरोपियों को नगर परिषद कार्यालय में ही परिवादी से रिश्वत लेते पकड़ा।

जलभराव के कार्य से जुड़ा मामला

वर्ष 2024 में धौलपुर में भारी बारिश से कई कॉलोनियां जलभराव की चपेट में आई थीं। उस दौरान नगर परिषद ने पानी निकासी के लिए टेंडर जारी किया था और ठेकेदार ने काम पूरा भी किया। लेकिन नगर परिषद के कर्मचारी एक साल से उसका बिल पास नहीं कर रहे थे। बताया गया है कि ठेकेदार का बिल करीब 35-40 लाख रुपए का है। बिल पास करने के बदले कर्मचारी लगातार अलग-अलग तरीकों से रिश्वत मांग रहे थे। एसीबी अधिकारियों का कहना है कि इस मामले की तह तक जाने के लिए आयुक्त समेत सभी संबंधित अधिकारियों की भूमिका की गहन जांच की जाएगी।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery