Friday, June, 27,2025

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ तपस्या से खड़ा हुआ संगठनः ओम प्रकाश माथुर

जयपुर: प्रभु दयाल चतुर्वेदी स्मृति समिति के तत्वावधान में सुप्रसिद्ध लेखक एवं संपादक कन्हैयालाल चतुर्वेदी की बहुचर्चित पुस्तक 'धर्मसंस्थापनार्थाय' का लोकार्पण समारोह रविवार को जयपुर में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर ने कहा कि 'धर्मसंस्थापनार्थाय भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों, धर्म की अवधारणा और राष्ट्रीय पुनर्जागरण में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की भूमिका का गहन विश्लेषण प्रस्तुत करती है। उन्होंने कहा कि संघ एक तपस्या से खड़ा हुआ संगठन
है। पुस्तक में संघ विस्तार की कठिनाइयों का वर्णन प्रेरणादायक है। डॉ. हेडगेवार के प्रारंभ किए गए कार्य को गुरुजी और अन्य प्रचारकों ने कठिन परिस्थितियों में कैसे आगे बढ़ाया, इसका दस्तावेजी चित्रण इस पुस्तक में मिलता है। उन्होंने युवाओं से संघ साहित्य पढ़ने और मूल शाखाओं के विस्तार में योगदान देने का आह्वान किया। इस अवसर पर नाथ संप्रदाय सांभर आश्रम के पूज्य संत रमण नाथ, फिल्म निर्देशक पद्मश्री डॉ. चन्द्रप्रकाश द्विवेदी और हरियाणा सरकार के राज्य सूचना आयुक्त प्रदीप कुमार शेखावत विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

लेखक की दृष्टि और उद्देश्य

लेखक चतुर्वेदी ने कहा कि 'धर्म' और 'रिलीजन' दो भिन्न अवधारणाएं हैं। उन्होंने कहा कि अंग्रेजों ने सुनियोजित षड्यंत्र के तहत भारतीय धर्म को कमजोर किया, लेकिन डॉ. हेडगेवार के नेतृत्व में संघ ने धर्म और राष्ट्रीयता को पुनर्स्थापित किया। इस पुस्तक में उसी ऐतिहासिक यात्रा को समाहित किया गया है।

लेखन के माध्यम से निभाया सामाजिक दायित्व

पद्मश्री डॉ. चन्द्रप्रकाश द्विवेदी ने पुस्तक की प्रशंसा करते हुए कहा कि चतुर्वेदी ने इस ग्रंथ के माध्यम से न केवल अपने मनुष्य धर्म का निर्वहन किया है, बल्कि संघ कार्य की गहराई और उसकी संघर्षपूर्ण यात्रा को भी सजीव किया है। उन्होंने कहा कि यह पुस्तक पाठकों को नई प्रेरणा और ऊर्जा प्रदान करेगी।

धार्मिक पुनर्जागरण की आवश्यकता

सांभर स्थित नाथ आश्रम के योगी रमण नाथ ने धर्म की स्थापना को न्याय और सत्य की पुनर्स्थापना बताया। उन्होंने श्रीराम और श्रीकृष्ण के उदाहरणों के माध्यम से बताया कि जब समाज में अन्याय बढ़ता है, तब धर्म की स्थापना आवश्यक हो जाती है।

नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत

हरियाणा के राज्य सूचना आयुक्त प्रदीप शेखावत ने कहा कि यह पुस्तक युवाओं के लिए बौद्धिक मार्गदर्शन का कार्य करेगी और समकालीन सामाजिक विमर्श में एक सशक्त हस्तक्षेप के रूप में स्थापित होगी। इस अवसर पर जयपुर सांसद मंजू शर्मा, पूर्व सांसद रामचरण बोहरा, विधायक गोपाल शर्मा, पूर्व मंत्री अरुण चतुर्वेदी, उपमहापौर पुनीत कर्णावट सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन प्रेरणादायक वातावरण में सम्पन्न हुआ।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery