Tuesday, November, 25,2025

जनता ने कांग्रेस की तुष्टीकरण राजनीति को नॅकारा: सीएम धामी

जयपुर: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि 60 वर्षों से तुष्टीकरण और वोट बैंक की राजनीति करने वाली इस पार्टी को जनता ने सत्ता से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में ऐसे जनहित कार्य हो रहे हैं, जो आजादी के तुरंत बाद होने चाहिए थे। कांग्रेस इनमें बाधा डाल रही है, लेकिन जनता सब समझ चुकी है। सीएम धामी रविवार को ब्रह्मा की नगरी पुष्कर पहुंचे, जहां उन्होंने उत्तराखंड आश्रम (धर्मशाला) के द्वितीय तल का लोकार्पण किया। लोकार्पण के बाद मीडिया से बातचीत में सीएम धामी ने कहा कि बिहार चुनाव से पहले महाराष्ट्र और हरियाणा में जनता कांग्रेस को आइना दिखा चुकी थी। तुष्टीकरण करने वाले लोग मोदी का विरोध करते-करते देश का विरोध करने लगे हैं।

पुष्कर हिंदुओं का सबसे बड़ा तीर्थ स्थल

सीएम धामी ने बताया कि पुष्कर हिंदुओं का सबसे बड़ा तीर्थ स्थल है। यहां उत्तराखंड से बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। उनके ठहरने के लिए उत्तराखंड आश्रम में मूलभूत सुविधाएं और बेहतर की जा रही हैं। सीएम धामी ने ब्रह्मा मंदिर में दर्शन भी किए। धामी किशनगढ़ एयरपोर्ट उतरे, जहां स्थानीय भाजपा जनप्रतिनिधियों और नेताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान राजस्थान के कैबिनेट मंत्री सुरेश सिंह रावत और भाजपा नेता ओंकार सिंह लखावत मौजूद रहे। उत्तराखंड आश्रम के संयोजक डॉ. एसएस तड़ागी ने बताया कि राज्य सरकार ने आश्रम विकास के लिए एक करोड़ रुपए दिए थे। धामी ने आश्रम में विकास कार्यों और स्मारिका का लोकार्पण किया। स्मारिका में आश्रम की नींव से निर्माण तक के संघर्ष का वर्णन है। इस अवसर पर सीएम धामी ने 50 लाख रुपए और विकास कार्यों के लिए देने की घोषणा की।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery